... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST
A healthy balanced diet is a solution to most of our health problems. A diet high in refined carbohydrates like breads, biscuits, etc. puts you at a risk of tooth decay. Avoid sticky foods such as candies, etc. which get stuck in the pits and grooves of your teeth. Sweets and chocolates are not the only ones with sugar. Beware of ‘hidden sugars’ in food which also could cause tooth decay. Increase your daily intake of fruits and vegetables. They remove plaque and food particles from between your teeth and gums.
मूल स्रोत: IANS Hindi
ये तो सभी को पता है कि डायट के ऊपर निर्भर करके स्वस्थ और अस्वस्थ रहना निर्भर करता है। लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए ज़रूरी नहीं है कि आप सिर्फ शाकाहारी या मांसाहारी खाना ही खायें। क्योंकि बॉडी को हेल्दी रखने के लिए ज़रूरी है कि आप संतुलित आहार खायें। हाल के एक रिसर्च से ये पता चला है कि सिर्फ शाकाहारी खाना खाने से हृदय और पेट के कैंसर होने का खतरा होता है।
शाकाहारी भोजन से हमारी जीन में परिवर्तन हो जाता है जिससे भारतीय लोगों को हृदय की बीमारी और पेट के कैंसरका खतरा है। एक शोध से यह जानकारी सामने आई है। कॉरनैल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने जीन परिवर्तन को लेकर 234 भारतीय शाकाहारी लोगों और 311 अमेरिकी शाकाहारी लोगों का अध्ययन किया।
उन्होंने पाया कि 68 प्रतिशत भारतीय लोगों की जीन में परिवर्तन हुआ जबकि अमेरिकियों में यह संख्या 18 प्रतिशत थी। यह शोध मोलेकूलर बॉयलॉजी एंड इवोल्यूशन के ऑनलाइन संस्करण में प्रकाशित हुआ है।
1000 से भी ज्यादा जीनोम परियोजनाओं के अध्ययन के बाद शोधदल को ठोस सबूत मिले कि शाकाहारी भोजन करने से भारतीय लोगों की पीढ़ी दर पीढ़ी जीन परिवर्तन की प्रक्रिया चलती रहती है। इससे उन्हें दिल की बीमारी के खतरे के साथ ही आंतों में कैंसर का खतरा भी है।
प्रमुख शोधकर्ता काईसिओंग ये का कहना है, 'पिछले शोधों और हमारे द्वारा किए गए शोध के विश्लेषण के बाद पक्के तौर पर पता चला है कि भारतीय और अफ्रीकी शाकाहारी लोगों को पेट के कैंसर और हृदय रोग का खतरा ज्यादा है।'
चित्र स्रोत: Shutterstock