Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण भारत में बढ़ रहे हैं कैंसर के मरीज़!

क्यों आजकल कैंसर का प्रकोप बढ़ रहा है?

अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण भारत में बढ़ रहे हैं कैंसर के मरीज़!
Puts you at risk of suffering from cancer: Obesity puts you at risk of suffering from various cancers especially colon cancer. Apart from that obese women have been found to be more prone to breast cancer, gall bladder cancer, and uterine cancer. While obese men tend to be more prone to colon and prostate cancer.

Written by Agencies |Updated : January 5, 2017 8:32 AM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

भारत में कैंसरमरीजों की संख्या में 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसका प्रमुख कारण खराब जीवन शैली है जैसे कि अल्कोहल, शराब, सिगरेट, पान मसाला या तंबाकू आदि का प्रयोग करना है। एक अध्ययन से यह जानकारी सामने आई है। भारत में जो कैंसर सबसे ज्यादा पाए जाते हैं, उनमें मुंह, होठ, पेट, आंत, बड़ी आंत का कैंसर और महिलाओं में स्तन, डिम्ब ग्रंथि तथा गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर प्रमुख है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के कैंसर अनुसंधान की अंतर्राष्ट्रीय संस्था के ग्लोबोकॉन परियोजना द्वारा किए गए अध्ययन द्वारा यह जानकारी सामने आई है। इस अध्ययन से पता चला है कि भारत में पिछले साल 10 लाख नए कैंसर मरीज सामने आए, तो 6 लाख लोगों की मौत इस जानलेवा बीमारी से हुई। यह 2008 के आंकड़ों के मुकाबले 7.5 फीसदी अधिक है।

Also Read

More News

इस अध्ययन में कहा गया कि साल 2020 तक भारत में 12 लाख लोगों की मौत कैंसर की बीमारी के कारण होगी। वहीं, 10 लाख नए कैंसर मरीज भी सामने आएंगे। इसमें कहा गया है भारत में कैंसर मरीजों की मौत का कारण उनका देर से पता चलना भी है, जबकि अमेरिका में कैंसर पीड़ित ज्यादातर मरीज 70 साल से ज्यादा की जिंदगी गुजारते हैं। वहीं, भारत में कैंसर से मरने वालों में 71 फीसदी लोगों की उम्र 30 से 69 साल के बीच होती है।

इस अध्ययन के बारे में बोकहार्ट अस्पताल के ओंकोलॉजिस्ट बोमन धाबार ने बताया, 'कैंसर से बचने के जरूरी है कि लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। वे शराब, सिगरेट, धूम्रपान, तैलीय भोजन आदि से दूर रहे और कैंसर की समग्र जांच करवाना बेहद जरूरी है।'

चित्र स्रोत: Shutterstock 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


About the Author

... Read More