दिल्ली में दो बच्चियों से गैंगरेप, हालत गंभीर

दिल्ली फिर से हुई शर्मसार

WrittenBy

Written By: Anoop Singh | Updated : January 4, 2017 8:18 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली में दो मासूम बच्चियों से रेप का मामला सामने आया है। दोनों घटनाओं से दिल्ली में कानून व्यवस्था की हालत पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने एक मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु कर दी है। इस घटना पर दिल्ली की महिला आयोग की अध्यक्ष ने चिंता जताई है।

पहली घटना वेस्ट दिल्ली् में नांगलोई के शिवराम पार्क इलाके की है। यहां अपने परिवार के साथ रामलीला देखने गई दो साल की बच्ची को अगवा कर उससे गैंगरेप किया गया। बताया जा रहा है कि रामलीला में कुछ समय के लिए बिजली गई तो दो बाइक सवार लोग बच्ची को उठाकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस को अभी तक बाइकर्स का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

दूसरी घटना आनंद विहार इलाके की है, जहां एक कॉलोनी में बच्ची के साथ उस वक्त तीन लोगों ने गैंगरेप किया जब बच्ची के मां-बाप किसी काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। बच्ची अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। गैंगरेप का आरोप इसी कॉलोनी में रहने वाले प्रकाश और उसके दो साथियों पर लगा है। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली में गैंगरेप की शिकार बच्चियों से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी मुलाकात की है। पीड़ितों से मिलने के बाद उन्होंने ट्वीट कर इसे शर्मनाक कहा और लिखा दिल्ली वाले कब जागेंगे? बेहद शर्मनाक घटना।

चित्र स्रोत - Shutterstock

हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source