... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST
Eat basil to keep swine flu at bay. © Shutterstock
स्वाइन फ्लू साधारणतः गर्म तापमान में नहीं फैलता है क्योंकि इसका वायरस ज़्यादा तापमान में नहीं जी पाता है। लेकिन तापमान के बावजुद स्वाइन फ्लू का मामला कम नहीं हो रहा है। स्वाइन फ्लू से बचने के लिए ज़रूरी है शरीर के इम्यूनिटी पावर को बढ़ाना और उसके लक्षणों को पहचानना। साथ ही इसके बचने के सामान्य उपायों के बारे में भी सही जानकारी रखना ज़रूरी होता है।
ताज नगरी आगरा में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है। चार अन्य लोगों के नमूने जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेबल डिजीज भेजे गए हैं। स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामलों की जांच के लिए जो नमूने दिल्ली भेजे गए हैं, उनमें से 33 के नतीजे सकारात्मक आए हैं।
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में चार नए मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद नमूने जांच के लिए भेजे गए। चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया है।
आगरा में कुछ दिनों पहले ही प्रख्यात रंगकर्मी जितेंद्र राघवंशी का स्वाइन फ्लू के कारण निधन हो गया।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।