ये 5 टिप्स दिल्ली के प्रदूषण भरे वातावरण से आंखों का रखेंगे ख्याल!

क्या आपके आंख से बार-बार पानी आ रहा है?

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:41 AM IST

आजकल दिवाली के बाद दिल्ली और आस-पास के माहौल में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने का सबसे ज्यादा असर सेहत पर पड़ रहा है। और सबसे ज्यादा नुकसान आंखो को पहुँच रहा है। इसके साथ ही सर्दियों का मौसम दस्तक दे रहा है, ऐसे में बदलते मौसम का भी कई बार आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में बचाव ही कारगर उपाय है। इस बारे में आई टेक विजन सेंटर की नेत्र चिकित्सक डॉ. श्रीदेवी गुंडा ने बता रहे हैं कि आंखों से संबंधित समस्याओं के लिए अगर हम कहें कि दिवाली के बाद का समय सबसे बुरा समय है तो ये गलत नहीं होगा। दिवाली के 15 दिन बाद तक उनके पास आंखों की समस्याओं से ग्रसित लोग आते रहते हैं। मुख्य रूप से इनमें आंखें लाल होना, आंखों से पानी आना और आंखों में खुजली होना जैसी समस्याएं होती हैं।

डॉ. श्रीदेवी गुंडा का कहना है कि अगर लोग आंखों को लेकर थोड़ा-सा सचेत होकर ज़रूरी एहतियात बरतें तो  आसानी से आंखों के समस्याओं को कुछ हद तक दूर कर सकते हैं। उन्होंने ऐसे कुछ टिप्स के बारे में जिक्र किया है-

इन उपायों को अपनाएं :

ड्राई आइज : आजकल बढ़ते प्रदूषण की वजह से हमारे वातावरण में स्मॉग, फॉग और धुएं का मिश्रण बहुत ज्यादा बढ़ गया है। खास तौर पर जाड़े में इसकी संभावना बहुत बढ़ जाती है। आंखों में सूखापन, लाली, सेंसेटिविटी आदि इसके लक्षण हैं। अगर आपको भी कोई ऐसी समस्या हो रही है तो फौरन किसी अच्छे नेत्र चिकित्सक से संपर्क करें।

सफाई : हम में से बहुत से लोगों की ये आदत होती है कि जब भी हमारी आंखों में कुछ चला जाता है या हल्की सी भी खुजली होती है तो अपनी आंखें मलने लगते हैं जो की बहुत ही गलत आदत है। क्योंकि जब हमारे हाथ गंदे होते हैं और हम अपनी आंखों को छूते हैं तो उनमें इंफेक्शन होने का खतरा बहुत ज्यादा हो जाता है।

सन ग्लास का उपपयोग : आंखों की सुरक्षा के लिए यह बहुत जरूरी है कि जब भी धूप में या ऐसी जगह पर जाएं, जहां धूल बहुत ज्यादा हो तो हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि सन ग्लास का प्रयोग जरूर करें।

आई मेकअप से दूर रहें : अगर आपकी आंखों में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही हो तो किसी भी प्रकार के आई मेकअप से दूर रहें, क्योंकि ऐसा हो सकता है कि आपके मेकअप प्रोडक्ट में इस्तेमाल किए गए केमिकल से एलर्जी की वजह से आपकी समस्या बढ़ जाए।

न करें लापरवाही : जब भी कहीं बाहर से आएं अपनी आंखें ठंडे व साफ पानी से धोएं। आप अगर चाहें तो आंखों में गुलाबजल भी डाल सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आंखों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर फौरान डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि आंखें बेहद नाजुक होती है। ऐसे में आंखों के साथ की गई थोड़ी सी भी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है।

इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर काम करने से आप आसानी से इस समस्या से बच सकते हैं।

मूल स्रोत:IANS Hindi

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source