... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 8:12 PM IST
चिलचिलाती गर्मी के बाद बारिश का मौसम तो सबको अच्छा लगता है लेकिन उसके साथ बहुत सारे बीमारियों का आगमन होता है। उसमें स्किन का प्रॉबल्म सबसे ज्यादा होता है। मानसून में उमस बढ़ने से त्वचा का संक्रमण एक आम समस्या है। एक विशेषज्ञ का कहना है कि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए निजी साफ-सफाई का ध्यान रखें और फंगस रोधी सौंदर्य उत्पादों का प्रयोग करें। राजधानी दिल्ली के त्वचा रोग विशेषज्ञ नवीन तनेजा ने त्वचा के रोगों से बचने के कुछ उपाय बताए हैं :
घमौरियां : घमौरी में लाल रंग के दाने निकल आते हैं। यह पसीने की वजह से होती है, जिससे रोम छिद्र बंद हो जाते हैं।
उपचार : घमौरी में अगर खुजली करने से संक्रमण न हुआ हो, तो यह कुछ दिनों में ही छू हो जाती है। घमौरी को दूर रखने के लिए ढीले-ढाले सूती और सन के कपड़े पहनें। खुजली को शांत करने के लिए कैलेमाइन लोशन मददगार हो सकता है। पढ़े- मानसून में स्टाइलिश दिखने के लिए अपनाएं ये ख़ास टिप्स
नाखून संक्रमण: मानसून के दौरान नाखून में फंगस संक्रमण का खतरा बहुत अधिक होता है। नाखून बदरंग, कांतिहीन और खुरदरे हो जाते हैं। बरसात में नाखून बढ़ाने नहीं चाहिए, क्योंकि बढ़े हुए नाखून गंदगी को न्योता देते हैं, जिससे कवकीय संक्रमण होता है। पढ़े- 5 घरेलु उपचार के द्वारा टूटते हुए नाखून के समस्या से राहत पायें
उपचार : फंगस रोधी क्रीम या पाउडर का इस्तेमाल करें।
सोरायसिस (त्वचा रोग) : इस रोग में त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ने शुरू हो जाते हैं।
उपचार : बरसात में होने वाले रोगों के लिए ऐलोवेरा लाभकारी होता है। चने के आटे, गुलाब जल और दूध के मिश्रण से बना लेप जैसे घरेलू उपचार अपनाएं। बैक्टीरिया रोधी साबुन, पाउडर और फेसवॉश का इस्तेमाल करें। पढ़े- मानसून में ज़रूर अपनाएं ये स्किन टिप्स!
पैरों में दाद पड़ना : यह समस्या आमतौर पर गीले या तंग जूते पहनने से होती है।
उपचार : मानसून में प्लास्टिक, चमड़े या अन्य सख्त सतह वाले जूते नहीं पहनने चाहिए। इनकी बजाय चप्पल या फ्लिप-फ्लॉप पहनें। साफ-सुथरी सूती जुराब पहनें और साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें। पढ़े- 6 मानसून डाइट टिप्स के द्वारा बिमारियों को अपने से दूर रखें
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।