क्या आप रात को खर्राटों से परेशान हैं?

खर्राटों से राहत पाने के टिप्स

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST

ज़्यादातर लोग अपने पार्टनर के खर्राटों से परेशान रहते हैं, रात भर सो नहीं पाते हैं। हाल के एक अनुसंधान से यह पता चला है कि मुँह और जीभ का एक व्यायाम इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है।  शोध में यह पाया गया है कि ये व्यायाम खर्राटों को 36 फीसदी और खर्राटों की तीव्र आवाज को 59 फीसदी तक कम कर सकते हैं। पढ़े- 60 सेकेंड में दाँत दर्द कैसे करें दूर

अमेरिका के युनिवर्सिटी ऑफ केंटुकी कॉलेज ऑफ मेडिसिन में स्लीप लेबोरेटरी के चिकित्सा निदेशक बारबारा फिलीप ने कहा, 'खर्राटे की समस्या से जूझ रही एक बड़े जनसंख्या के लिए यह अध्ययन एक बेहतरीन और नॉन इनवेसिव (बिना सर्जरी के) उपचार को प्रदर्शित करता है।'

खर्राटे से पीड़ित लोग अपनी जीभ के अगले सिरे को तालू की ओर दबाएं और फिर जीभ को वापस खींच लें। यह प्रक्रिया दोहराएं। अब जीभ के अगले हिस्से को मुंह के निचले हिस्से तथा अगले दांत से स्पर्श कराते हुए जीभ के पिछले हिस्से को तालू की ओर दबाएं और स्वर 'ए' का उच्चारण करते हुए तालू तथा अलिजिह्वा (उवुला) को ऊपर उठाएं। खर्राटे को कम करने के लिए शोध में इस व्यायाम को सुझाया गया है। खर्राटे से पीड़ित 39 मरीजों पर यह अध्ययन किया गया और इसका बेहद सकारात्मक असर देखा गया। पढ़े- 60 सेकेंड में सरदर्द से कैसे राहत पायें

ब्राजील के युनिवर्सिटी ऑफ साओ पाउलो में मुख्य लेखक जेराल्डो लॉरेंजी-फिल्हो ने कहा, 'हमारे अध्ययन समूह में इस व्यायाम से खर्राटों को कम करने में बेहद मदद मिली।' यह अध्ययन पत्रिका 'चेस्ट' में प्रकाशित हुआ है। इन सामान्य से व्यायाम से आप दूसरों के परेशानी को कर पायेंगे दूर।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source