संतुलित मात्रा में शराब पीने से हार्ट एटैक का खतरा किया जा सकता है कम!

शराब पीने से दिल को बनाया जा सकता है हेल्दी!

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:32 AM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

संतुलित मात्रा में शराब पीने से हेल्थको पहुँचता है फायदा, हाल ही के एक अनुसंधान में इस बात का पता चला है।  अगर आप कम मात्रा में शराब पीते हैं, तो यह खबर आपके लिए खुशखबरी की तरह है, क्योंकि दो नए शोध के मुताबिक शराब सेवन बिल्कुल न करनेवालों की तुलना में ऐसे लोगों को हृदयाघात का खतरा कम होता है। शोधकर्ताओं ने शोध के दौरान पाया है कि सप्ताह में तीन से पांच पैग लेना आपके दिल के लिए अच्छा हो सकता है। मतलब ये है कि अगर आप शराब पीना आदत नहीं बनाकर दवा जैसा काम करने के लिए इस्तेमाल करेंगे तो ये आपके हेल्थ को नुकसान पहुँचाने के जगह पर फायदा पहुँचायेगा।

शोधकर्ताओं में एक नॉर्वेजियन युनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एनटीएनयू) में सोशल मेडिसिन के प्रोफेसर इमरे जांन्सकी ने कहा, 'यह सर्वविदित है कि अल्कोहल स्वास्थ्यकर कोलेस्ट्रॉल प्रदान करता है। लेकिन एक तरफ अल्कोहल उच्च रक्तचाप का भी कारण बनता है। इसलिए प्राय: पीने की तुलना में कम पीना स्वास्थ्यकर हो सकता है।'

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी तथा इंटरनल मेडिसिन में हृदयाघात को लेकर प्रकाशित एक अध्ययन में अल्कोहल व गंभीर मायोकार्डियल इन्फार्क्‍सन (एएमआई) के बीच संबंध का आकलन किया गया। दोनों ही मामलों में शोधकर्ताओं ने इस बात को दर्शाया कि नियमित तौर पर शराब का सेवन करनेवालों का दिल न पीने या बेहद थोड़ी मात्रा में पीने वालों की तुलना में स्वस्थ होता है।

अध्ययन में यह बात सामने आई कि प्रति सप्ताह तीन से पांच पैग लेनेवालों को न पीने या बेहद थोड़ी मात्रा में पीने वालों की तुलना में हृदयाघात का खतरा 33 फीसदी कम होता है।

चित्र स्रोत: Shutterstock 


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source