... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST
बिहार की राजधानी पटना में तीन लोगों में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। इनमें पटना के राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आरएमआरआई) के पैथोलॉजी विभाग की अध्यक्ष भी शामिल हैं, जो हाल ही में दिल्ली से पटना लौटी थीं। बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने स्वाइन फ्लू के तीन मामले सामने आने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दो रोगी खतरे से बाहर हैं। पढ़े- स्वाइन फ्लू के लक्षणों को पहचानें और सावधानी बरतें
आरएमआरआई के निदेशक डॉ़ पी़ दास ने बुधवार को बताया कि स्वाइन फ्लू के 20 संदिग्ध रोगियों की जांच के बाद तीन लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीनों रोगियों को संक्रामक रोग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़े- स्वाइन फ्लू होने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों में आरएमआरआई के पैथोलॉजी विभाग की अध्यक्ष नीना वर्मा हाल ही में दिल्ली से पटना लौटी थीं, जबकि दूसरा रोगी पटना निवासी परवेज आलम, अलीगढ़ से लौटा था। तीसरी रोगी पटना के अगमकुआं की अंजलि है। अंजलि ने बुखार, शरीर में कंपन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी। पढ़े- क्या चिकन खाने से स्वाइन फ्लू होने का खतरा होता है?
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अधिकारियों से बात की थी और रेलवे स्टेशनों पर जागरुकता अभियान चलाने तथा प्रत्येक जिले के दो-दो चिकित्सकों को आरएमआरआई में प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया था।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।