लंबी उम्र पानी है तो पियें दिन में तीन कप कॉफी!

आप दिन में कितनी कप कॉफी पीते हैं?

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:13 AM IST

जो लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं उनके लिए खुशखबरी, प्रतिदिन तीन कप कॉफी पीने से कुछ बीमारियों के कारण समयपूर्व मौत का खतरा कम हो सकता है। एक नए शोध में यह बात कही गई है। हारवर्ड युनिवर्सिटी के 'टी. एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ' के शोधकर्ताओं को अध्ययन में पता चला कि कैफीन युक्त या कैफीन रहित दोनों तरह की कॉफी पीने के कई फायदे हैं। अन्य फायदों के अतिरिक्त इससे दिल के रोगों, मस्तिष्क संबंधी रोगों, टाइप टू डायबिटीज और आत्महत्या का खतरा भी कम हो सकता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अत्यधिक मात्रा में पियें, सिर्फ तीन कप कॉफी ही आपके स्वस्थ जीवन के लिए पर्याप्त है।

शोधकर्ता मिंग डिंग के मुताबिक, 'कॉफी में मौजूद बायोएक्टिव यौगिक इंसुलिन प्रतिरोध और प्रणालीगत सूजन को कम करते हैं।' कॉफी पीने के प्रभाव को मान्य भोजन प्रश्नावली के माध्यम से हर चार वर्ष के अंतराल में 30 वर्षो की अवधि तक जांचा गया। जांच में पाया गया कि संयत कॉफी सेवन से दिल के रोगों, पर्किंसन्स जैसे मस्तिष्क संबंधी रोगों, टाइप टू डायबिटीज और आत्महत्या से मौत का खतरा कम हो सकता है। कॉफी पीने के वक्त का ध्यान रखना है बहुत ज़रूरी क्योंकि सोने से पहले कॉफी पीना आपको पहुंचा सकता है नुकसान!

पोषण और महामारी विज्ञान के प्राध्यापक वरिष्ठ शोधकर्ता फ्रैंक ह्यु के मुताबिक, 'यह शोध प्रमाणित करता है कि सीमित कॉफी सेवन कई बीमारियों के कारण होने वाली समयपूर्व मौत के खतरे को कम कर सकता है।' साथ ही कॉफी वज़न को घटाने में भी मदद करता है।

यह शोध सर्कुलेशन पत्रिका में ऑनलाइन प्रकशित हुआ है।

स्रोत - IANS Hindi

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source