... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST
Do you have a family history of high blood pressure? Or, are at a high risk of suffering from hypertension? Then, it’s time to use your smartphone in a smarter way. Here are top 5 FREE BP apps you can install on your Android phone.
मूल स्रोत: IANS Hindi
आजकल अक्सर लोगों को दिल की बीमारी की शिकायत होती है। लेकिन समय से पहले इसका पता लगाना मुश्किल होता है। फल ये होता है जब दिल की अवस्था हद से ज्यादा खराब हो जाती है तब जाकर इस बीमारी का पता चलता है। इसलिए अगर समय रहते रहना चाहते हैं एलर्ट तो ये एप आपकी करेगा मदद।
मैक्स हार्ट इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव राठी ने एक ऐसा एप बनाया है जिससे लोग घर बैठे अपने फोन पर पता लगा सकते हैं कि उन्हें हृदय की बीमारी के लक्षण तो नहीं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार 2020 तक एक तिहाई मौत हृदय रोग के कारण होगी। अगर लक्षणों की पहचान कर सही समय पर इस बीमारी का इलाज शुरू कर दिया जाए तो अधिकतर मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
ऐसा देखा गया है कि अक्सर मरीज हृदयघात के लक्षणों को समझ नहीं पाते। जब वे डॉक्टर के पास पहुंचते हैं तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। यह तक कि हृदय कि मांसपेशियां हमेशा के लिए मृत हो जाती हैं। गूगल प्ले स्टोर से 'दी हार्ट एप' को डाउनलोड कर बड़ी आसानी से हृदय रोग के लक्षणों को पहचाना जा सकता है। यह एप मुफ्त में उपलब्ध है। एप निर्माता डॉक्टर राठी कहते हैं 'मुझे उम्मीद है कि अधिक से अधिक लोग इस मुफ्त सेवा का उपयोग करेंगे और अपने परिवार व मित्रों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे, ताकि देश में हृदय की बीमारियों से होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सके।'
चित्र स्रोत: Shutterstock