लगातार काम करने से बढ़ सकता है तनाव, ब्रेक लेना ज़रूरी

क्‍या आप लगातार काम करके तनाव महसूस करते हैं?

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

ऑफिस में कई-कई घंटों तक लगातार काम करते रहने से तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे बचने का सबसे सही तरीका ये है कि आप काम के बीच में थोड़ी-थोड़ी देर बाद ब्रेक लेते रहें। इसके लिए आप थोड़ा टहल सकते हैं या फिर बाहर जाकर चाय और कॉफी पी सकते हैं। डॉक्‍टरों के अनुसार ऐसा करते रहने से आप तनाव का शिकार नहीं होंगे। पढ़ें-अनुलोम विलोम प्राणायाम से तनाव और चिंता को करें दूर (शिल्पा योग)

खानपान का रखें ख्‍़याल

डॉक्‍टरों का कहना है कि ऐसा संतुलित आहार लें जो शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने के लिए उचित पोषण प्रदान करें। कार्बोहाइड्रेट्स के लिए सफेद ब्रेड के बजाय ब्राउन ब्रेड, विटामिन-सी के लिए संतरे और नींबू तथा मैग्निशियम के लिए पालक का प्रयोग करें। सेहतमंद आहार और उचित नींद शरीर में सेरोटोनिन रायन पैदा करने में मदद करता है, जिससे तनाव कम होता है।

धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉक्‍टर ए. मरतड पिल्लई और ऑनरेरी सेक्रेटरी जनरल पद्मश्री डॉक्‍टर के.के. अग्रवाल कहा कहना है कि कहा कि आम तौर पर लोग सोचते हैं कि धूम्रपान से तनाव कम होता है, जो कि एक बहुत बड़ा मिथक है। ज्यादा धूम्रपान से ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन बढ़ती है और दिमाग को ऑक्सीजन की सप्लाई कम होती है। बीमारी रहित जीवन के लिए आपको धूम्रपान तुरंत छोड़ देना चाहिए।

नकारात्मक सोच से दूर रहें

उच्च मात्रा में ट्रांस फैट, सोडियम और रिफाइंड शूगर वाली चीजों के खानपान को कम करना चाहिए। हमें बेहतर नजरिए को अपना कर तनाव से बचना चाहिए और गुस्से व नकारात्मक सोच से दूर रहना चाहिए। अगर बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाएं जाएं। जीवनशैली से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं रोके जा सकती हैं और उनका इलाज भी हो सकता है।

तनाव खत्‍म करने के लिए करें व्‍यायाम

उन्होंने कहा कि हर रोज व्यायाम करें, जिसमें 5 मिनट की तेज कदम सैर और 10 मिनट तक स्ट्रेचिंग करें। नियमित व्यायाम से तनाव और मोटापे पर भी नियंत्रण रहता है।

मूल स्रोत -IANS Hindi

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source