... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST
जम्मू एवं कश्मीर में रविवार रात स्वाइन फ्लू से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई और इसके साथ ही राज्य में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या छह हो गई। प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या 120 हो चुकी है। शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में फेंफड़े संबंधी रोग के विशेषज्ञ परवेज कौल ने कहा, 'एच1एन1 संक्रमित मरीज की रविवार रात मौत हो गई।'
उन्होंने बताया, 'अस्पताल में एच1एन1 संक्रमित आठ मरीज का उपचार किया जा रहा है।' कौल ने बताया, 'हमने पर्याप्त दवाईयां उपलब्ध कराई हैं और स्वाइन फ्लू के मरीजों की देखभाल कर रहे अस्पताल कर्मचारियों को एहतियातन कदम उठाने की सलाह दी गई है।' पढ़े- देशभर में स्वाइन फ्लू से 743 लोगों की मौत हो चुकी है
चिकित्सक ने कहा कि हाथ की नियमित सफाई, हाथ मिलाने से बचने, किसी का चेहरा छूने से बचना, गर्म पानी से गला सेंकना और लगातार चाय और कॉफी पीना संक्रमण से बचने के एहतियातन कदम हैं। कौल ने कहा, 'सबसे आवश्यक एहतियात इन दिनों धार्मिक और सामाजिक सभा से बचना है।'
क्या वह नाक पर मास्क लगाने के एहतियाती कदम की सिफारिश करते हैं, उन्होंने कहा, 'संक्रमित मरीज का उपचार करने वाले और उसकी देखभाल करने वाले के लिए मास्क पहनना जरूरी है।'
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।