उत्तर-प्रदेश में स्वाइन फ्लू- एक कांग्रेस नेता सहित 16 लोगों की मौत

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए सावधानी  बरतना सबसे ज़्यादा ज़रूरी होता है। स्वाइन फ्लू के बारे में सही तरह से जानें और उसके लक्षणों को पहचानें। मौसम का यह बदलाव स्वाइन फ्लू को फैलने में मदद कर रहा है। इसलिए खुद की देखभाल करें और स्वाइन फ्लू से बचें।पढ़े- स्वाइन फ्लू के लक्षणों को पहचानें और सावधानी बरतें

उत्तर प्रदेश में जानलेवा स्वाइन फ्लू वायरस से एक कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की मौत के साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 16 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि एक वरिष्ठ जिला कांग्रेस पदाधिकारी कपूर चंद्र सोनकर का बुधवार देर शाम स्वाइन फ्लू से निधन हो गया। पढ़े- स्वाइन फ्लू के खतरे से बच्चों को बचाने के 10 टिप्स

चिकित्सकों ने कहा कि राज्य में बुधवार से अब तक स्वाइन फ्लू के 55 नए मामले सामने आए हैं, जबकि सिर्फ शहर में ही एच1एन1 संक्रमित मरीजों की संख्या 608 के पार पहुंच गई है। पढ़े- जानलेवा स्वाइन फ्लू और साधारण फ्लू के बीच क्या है अंतर?

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में इस बीमारी के कुछ मामले सामने आने के बाद यहां के कई उच्च शिक्षा संस्थानों में इस बीमारी को लेकर डर बढ़ गया है।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि चिकित्सकों के अनुसार, होली के बाद गर्मियों की शुरुआत के साथ ही स्वाइन फ्लू का वायरस खत्म हो जाएगा।लेकिन पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश व सर्द हवाओं ने इस वायरस को एक नई जिंदगी दी है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में एच1एन1 वायरस और लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source