मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू: राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST

मध्य प्रदेश में जानलेवा वायरस स्वाइन फ्लू से जान जाने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राज्य में इससे मरने वालों की संख्या 117 पहुंच गई है। स्वाइन फ्लू संभावित 181 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मप्र में स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण के लिए बनाई गई समन्वय समिति की मंगलवार की बैठक में बताया गया कि प्रदेश में बीते 24 घंटों में इस वायरस ने एक जान ली है। अलग-अलग अस्पतालों में इससे पीड़ित 181 लोगों का उपचार चल रहा है। प्रदेश में 345 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। पढ़े- स्वाइन फ्लू के लक्षणों को पहचानें और सावधानी बरतें

प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) प्रवीर कृष्ण की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में बताया गया कि राज्य में रोजाना करीब 90 हजार लोग अस्पताल पहुंच स्वाइन फ्लू की जांच करा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य में स्वाइन फ्लू अब तक 117 लोगों की जान ले चुका है। देश में इस बीमारी से होने वाली मौतों के मामले में मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है। राजस्थान में इस बीमारी से 225 और गुजरात में 219 लोगों की मौत हो चुकी है। पढ़े- स्वाइन फ्लू से बचने के 7 घरेलु उपाय

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।नी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source