जम्मू-कश्मीर में स्वाइन फ्लू: मरनेवालों की संख्या 7 हो गई है, आवश्यक दवाईयों, मास्क आदि की उपलब्धता पर जोर

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST

जम्मू एवं कश्मीर में एच1एन1 संक्रमित एक और मरीज की मौत हो जाने से स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। यह जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने दी। शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्युट आफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) के एक चिकित्सक ने बताया, 'एच1एन1 की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए मरीज की मंगलवार रात मौत हो गई।' पढ़े: स्वाइन फ्लू वीडियो: स्वाइन फ्लू क्यों होता है प्राणघातक?

राज्य में मंगलवार को 34 लोगों में एच1एन1 वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि इस मौसम में अब तक 160 लोगों संक्रमित हुए हैं। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को कहा गया है कि जम्मू के सरकारी अस्पताल में 71 मरीजों, श्रीनगर में 463, कश्मीर मंडल में 542 और जम्मू मंडल के अस्पतालों में 224 मरीजों की जांच की गई। इधर, मंगलवार को कश्मीर मंडल के 14 मरीजों, श्रीनगर के एसकेआईएमएस के 15 और जम्मू मंडल के पांच मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पढ़े-  स्वाइन फ्लू से बचने के लिए घरेलु नुस्ख़ों का करें इस्तेमाल

बयान के अनुसार, 'केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जम्मू एवं कश्मीर सरकार को 1,000 एन-95 मास्क, निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट और वायरस ट्रांसमिशन मीडिया वायल भेजा है। यह सामान बुधवार को श्रीनगर और जम्मू पहुंच जाएगा।' राज्यपाल एन.एन.वोहरा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव भानूप्रताप शर्मा से मंगलवार को फोन पर बात की और उनसे इन सामनों की जल्द आपूर्ति करने की अपील की।

इससे पहले राज्यपाल ने एच1एन1 से बचने के लिए आवश्यक दवाईयों, मास्क और उपकरणों की उपलब्धता का जायजा लेने के लिए समीक्षा बैठक की थी।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source