... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST
ज़्यादा नमक वाले खाद्द पदार्थ न खायें- साधारणतः जंक फूड्स, प्रोसेस्ड फूड्स और फास्ट फूड्स में नमक ज़्यादा होते हैं जिससे शरीर में जल को रोक रखने की क्षमता बढ़ जाती है। ये मासिक धर्म के दर्द को बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं। इन सब खाद्दों के जगह पर हर्ब या मसालों को अपने डायट में शामिल करें।
फास्ट फूड खाते वक्त अच्छा तो लगता है लेकिन क्या आपने सोचा है कि इसको खाने से कितना फैट और कैलोरी आपने ग्रहण किया है और इसका असर आपके स्वास्थ्य पर क्या पड़ेगा।? वसा युक्त भोजन न सिर्फ आपके कोलेस्ट्रोल के स्तर को बढ़ाता है बल्कि तनाव, दिल की बीमारीऔर टाइप-2 डाइबीटिजके खतरे को भी बढ़ाता है। एक ताजा अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि अत्यधिक वसायुक्त भोजन आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर भी असर डालती है, जिसके कारण आपके व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है। यह परिवर्तन घबराहट, स्मृतिलोप और बर्ताव में दोहराव के रूप में हो सकता है।
शोध पत्रिका 'बायोलॉजिकल साइकियाट्री' में प्रकाशित शोध-पत्र के अनुसार, जो लोग मोटे न हों उन्हें भी उच्च वसायुक्त आहार से बचना चाहिए। शोधकर्ताओं के अनुसार, उच्च वसायुक्त भोजन के कारण उदर में पाए जाने वाले जीवाणुओं में परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य एवं बर्ताव में इस तरह का हल्का सा परिवर्तन पैदा होता है। पढ़े- समय पर सोने और भोजन करने से मानसिक विकार को दूर किया जा सकता है
बॉयोलॉजिकल साइकियाट्री के संपादक जॉन क्रिस्टल का कहना है, 'इस शोध पत्र के अनुसार उच्च वसायुक्त आहार के कारण मनुष्यों एवं सूक्ष्मजीवों के बीच सहजीवी संबंध के बाधित होने के कारण हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।' पढ़े- मनोरोग संबंधी दवाओं के सेवन से बढ़ता है दिल की बीमारी का खतरा
हमारे शरीर में अरबों की संख्या में सूक्ष्मजीव पाए जाते हैं, जिनकी काफी बड़ी संख्या हमारी आंतों में भी पाई जाती है। अमेरिका के लूसियाना स्टेट विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने इस बात की जांच की कि क्या मोटापा से जुड़े सूक्ष्मजीवी बर्ताव में भी परिवर्तन लाते हैं और यह मोटापा न होने की सूरत में भी क्या संभव है। यह प्रयोग चूहे पर किया गया।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।