... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:53 PM IST
Do you add a lot of red chillies and other hot spices to your food? You can blame your diet for the acne breakouts. According to a study in the Eastern Mediterranean Health Journal, acne patients tend to link spices to worsening of acne and breakouts.
मसालेदार खाना खाने वालों हो जाय खुश! हाल के एक अनुसंधान से पता चला है कि मसालेदार खाना खाने से बीमारियों को दूर करके मौत का खतरा कर सकते हैं कम। इसलिए अपने खाने में थोड़ा मसाला बढ़ा दीजिए। एक अध्ययन से पता चला है कि मसालेदार भोजन कई बीमारियों से बचाकर मौत को पीछे धकेलने में मददगार साबित होता है। ब्रिटिश मेडिकल जरनल में प्रकाशित पेपर में शोधार्थियों ने यह बात बताई है। इसमें कहा गया है, 'मसालेदार भोजन को अधिक बार लेने से कैंसर, दिल और सांस की बीमारी से होने वाली मौतों का खतरा कम होता है। यह बात पुरुषों से अधिक महिलाओं पर लागू होती है।'
अध्ययन में पाया गया कि इसमें हिस्सा लेने वाले उन लोगों ने जिन्होंने रोजाना मसालेदार भोजन खाया, उनकी मौत की आशंका उन लोगों के मुकाबले 14 फीसदी कम पाई गई जिन्होंने हफ्ते में एक बार या इससे भी कम मसालेदार भोजन को ग्रहण किया।
यह बात मसालेदार भोजन लेने वाले उन लोगों पर और लागू होती है जो शराब नहीं पीते। शोध करने वालों का कहना है कि मसालों में ऐसे तत्व हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन अभी इस पर और शोध करने की जरूरत है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।