... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST
स्वाइन फ्लू से पीड़ित बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। सोनम शनिवार को राजकोट अस्पताल में परीक्षण के लिए गई थीं, जहां उन्हें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। सोनम के एक प्रतिनिधि ने बताया, 'सोनम की ओर से बहुत से अनाधिकारिक और गैर जिम्मेदाराना बयान दिए जा रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने बातें स्पष्ट करने के लिए एक बयान जारी किया है।' पढ़े- स्वाइन फ्लू होने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
उन्होंने एक बयान में कहा, 'उन्हें मुबंई के अस्पताल में भेज दिया गया। उनमें तेजी से सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि वह जल्द ही काम पर लौट आएंगी। हम उनके सभी प्रशंसकों और फिल्म जगत के सभी लोगों का धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने उन्हें अपना प्यार और समर्थन दिया।' पढ़े- स्वाइन फ्लू के लक्षणों को पहचानें और सावधानी बरतें
अभिनेत्री सोनम कपूर को यहां से कोकिलाबेन अस्पताल में भेज दिया गया था, जहां पर फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पढ़े- स्वाइन फ्लू से बचने के लिए घरेलु नुस्ख़ों का करें इस्तेमाल
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।