स्मार्टफोन आधुनिक युग की नायाब देन है। लेकिन क्या आप जानते हैं जिसप्रकार ये दो दिलों को मिलाता है उसी प्रकार दोनों के बीच दरार डालने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। आजकल स्मार्टफोन के नए-नए एप्स और तकनीक के कारण लोग अपना ज़्यादा से ज़्यादा समय स्मार्टफोन के साथ बिताना पसंद करते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ क्वालिटी समय बिताने के जगह पर स्मार्टफोन के साथ बिताना ज़्यादा पसंद करने लगे हैं जो सेक्स लाइफ में असंतुष्टि का कारण बनता जा रहा है। लोग प्यार भरे लम्हें बिताने के जगह पर सोशल नेटवर्क को अपडेट करने में व्यस्त रहने लगे