6 घंटे की नींद लेने वालों को सर्दी-ज़ुकाम का ख़तरा कम!

अच्छी नींद क्यों है ज़रूरी?

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 8:12 PM IST

सिर्फ ठंडे लगने पर ही जुकाम या सर्दी नहीं होता है बल्कि अपर्याप्त नींद से भी  इसके होने की संभावना बढ़ जाती है। कम नींद लेने वालों को जुकाम का खतरा ज्यादा रहता है। एक अध्ययन में पता चला है कि जो लोग रात में छह घंटे या उससे भी कम समय की नींद लेते हैं, उन्हें जुकाम होने का खतरा ज्यादा रहता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अमेरिक जर्नल स्लीप में प्रकाशित शोध में अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद की महत्ता के बारे में खुलासा किया गया है। सैन फ्रांसिसको की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में सहायक प्रोफेसर एरिक प्रैथर ने कहा, 'पर्याप्त नींद नहीं लेने से शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।' पढ़े- हर्बल टी सर्दी-खाँसी से दिलाती है राहत

इस अध्ययन के लिए 164 वयस्कों के स्वास्थ्य पर दो महीने तक नजर रखी गई और तनाव, स्वभाव, अल्कोहल और सिगरेट के उपभोग के आधार पर उनके स्वास्थ्य के स्तर का आकलन किया गया। शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों के नींद की आदत का सात दिनों तक अध्ययन किया और उन सबका सामना जुकाम के वायरस से कराया गया और कुछ दिनों तक अध्ययन कर देखा गया कि वायरस का किन लोगों पर क्या असर पड़ता है। पढ़े- दादी माँ के नुस्ख़े #1: छाती में कफ बैठ जाने पर क्या करना चाहिए?

अध्ययन में पाया गया कि जो लोग रात में छह घंटे की नींद लेते हैं, उन्हें जुकाम का खतरा 4.2 गुणा ज्यादा था, जबकि पांच घंटे की नींद लेने वालों को जुकाम का खतरा 4.5 गुना ज्यादा था।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source