सिर्फ नहाना भी बचा सकता है आपके बच्चे को रक्त संक्रमण से!

क्या आपके बच्चे को बार बार रक्त संक्रमण हो जाता है? नहलाने से ठीक हो सकती है ये समस्या।

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST

क्या आपके बच्चे को बार-बार संक्रमण हो जाता है और आप उसकी इस समस्या का इलाज भी करवा रहे हैं?शायद आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि सिर्फ आपके बच्चे का नहाना भी उसे संक्रमण से बचा सकता है। हाल ही में, इससे जुड़ा एक अध्ययन सामने आया है।

एक अध्ययन में पता चला है कि बीमार बच्चों को प्रतिदिन क्लोरेक्सिडीन ग्लूकोनेट (सीएचजी) से स्नान कराने से उनमें रक्त संक्रमण का खतरा 59 फीसदी तक कम होता है। यह अध्ययन 42वें एनुअल कांफ्रेंस ऑफ द एसोसिएशन फॉर प्रोफेशनल्स इन इंफेक्शन कंट्रोल एंड एपिडेमियोलॉजी (एपीआईसी) में पेश किया गया। इंडियाना युनिवर्सिटी हेल्थ इन इंडियापोलिस के रीले हॉस्पीटल फॉर चिल्ड्रेन में संक्रमण रोधी के रूप में काम करने वाले एडम एन. काक्र्ज ने कहा, 'हमने स्नान के नए तरीके और इसके सफल क्रियान्वयन का काफी अच्छी तरह अध्ययन किया है।' पढ़ें प्राकृतिक और घरेलु तरीके से रक्त में हिमोग्लोबिन (hemoglobin) की मात्रा बढ़ायें

शोधकर्ताओं की टीम ने रीले अस्पताल में बीमार बच्चों को सीएचजी से प्रतिदिन स्नान कराने के प्रभाव का अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने कहा, 'स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सभी लोगों और बच्चों के अभिभावकों को हमने इस पद्धति की जानकारी दी और उन्हें सिखाया और छह महीने में हम रक्त में संक्रमण का स्तर कम करने में सफल रहे।'

सीएचजी एक एंटीमाइक्रोबॉयल है, जो रोगी की त्वचा से रोगाणुओं को लंबे समय के लिए नष्ट कर देता है।इससे पहले रीले अस्पताल में हिमेटोलॉजी और ओंकोलॉजी इकाइयों में प्रतिदिन सीएचजी स्नान का सफल प्रयोग किया जा चुका है। संक्रमण रोधी टीम ने रोगियों के लिए प्रतिदिन सीएचजी स्नान की पद्धति को अपनाने के लिए एक व्यापक शैक्षणिक कार्यक्रम तैयार किया है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source