थूक और पेशाब से जीका वायरस के फैलने का बढ़ता है खतरा

जानें जीका वायरस कैसे फैलता है?

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:32 AM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

आज की तारीख में जीका वायरस ने पूरे दुनिया की नींद उड़ा दी है। धीरे-धीरे वह अपना पैर पसार रहा है। ये तो सभी जानते हैं कि जीका वायरस एडीज एजिप्टी मच्छरों  के काटने के कारण होता है लेकिन सबसे मुश्किल की बात ये है कि किसी को ये नहीं पता है कि जीका वायरस फैलता कैसे हैं। हाल के अनुसंधान से  ब्राजीलियाई शोधकर्ताओं ने जीका वायरस के विषय में एक बहुत अहम् जानकारी का पता लगाया है। जानना चाहते हैं न क्या है वह? जीका वायरस कैसे फैलता है इस बारे में अनुसंधान के दौरान के ये पता चला कि संक्रमित मरीज़ के थूक और पेशाब के संपर्क में आने पर स्वस्थ व्यक्ति को  ये रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। पढ़े- भारतीय दवा कंपनी ने किया जीका वायरस के लिए विश्व का पहला टीका बनाने का दावा!

ब्राजीलियाई शोधकर्ताओं को जीका वायरस के रोगियों के थूक और पेशाब में इस रोग के लक्षण मिले हैं। इसका अर्थ है कि यह विषाणु थूक और पेशाब के माध्यम से फैल सकता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की शनिवार की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील के विश्वविख्यात जन स्वास्थ्य शोध संस्थान 'ओसा क्रूड फांउडेशन' (फिस्क) के अध्यक्ष पॉलो गवेल ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

गवेल ने कहा कि इसे साबित करने के लिए और परीक्षणों की जरूरत है। इस चेतावनी के बाद ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सलाह दी कि लोगों को किसी अन्य व्यक्ति के टूथब्रश, गिलास जैसी निजी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और अपने हाथ बार-बार धोने चाहिए।

मंत्रालय ने कहा कि थूक और पेशाब से विषाणु के फैलने की संभावना का अर्थ यह नहीं है कि एडीज एजिप्टी मच्छरों के पनपने को रोकने के उपाय कम कर दिए जाएं, क्योंकि ये न केवल जीका, बल्कि चिकनगुनिया और डेंगू रोग उत्पन्न करने के लिए भी जिम्मेदार हैं।

चित्र स्रोत: Shutterstock 


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source