Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मूल स्रोत: IANS Hindi
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसके कारण मरीज़ की हाल तो बदहाल हो ही जाती है वरन् उसका इलाज भी परिवार वालों के लिए भार बन जाता है। इस मामले में सबसे ज्यादा ज़रूरी है कैंसर के लक्षणों के बारे में ज्ञान और फिर इलाज़ के ऐसे तकनीकों का ईजाद होना जिसके मदद से कम खर्चे में बीमारी का इलाज किया जा सके। इसी क्षेत्र में हाल के एक रिसर्च से इस बात का पता चला है कि ब्लड टेस्ट के मदद से स्किन कैंसर के दोबारा होने का समय से पहले पता लगाया जा सकता है। इससे कैंसर को बढ़ने से इलाज के द्वारा रोका जा सकता है।
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के फिर से लौटने की इलाज की दिशा में वैज्ञानिकों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक सामान्य रक्त जांच के माध्यम से वैज्ञानिक त्वचा कैंसर के दोबारा होने का पता काफी पहले लगा पाएंगे। कैंसर रिसर्च यूके में त्वचा कैंसर विशेषज्ञ व अध्ययन के मुख्य लेखक रिचर्ड माराइस ने कहा, 'इस जांच से हम त्वचा कैंसर के दोबारा होने का पता काफी पहले लगा पाने में सक्षम होंगे, इसलिए हम उसके इलाज की रणनीति काफी पहले बना सकते हैं और यह शोध का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।' मराइस ने कहा, 'अपने तकनीकों का इस्तेमाल कर हम उम्मीद जताते हैं कि एक दिन हम बीमारी के फिर होने का पता काफी पहले लगा सकने में सक्षम हो सकेंगे और इससे काफी पहले इलाज शुरू हो सकेगा, जिससे मरीज को अपने प्रियजनों के साथ रहने का अधिक समय मिल सकेगा।'
चित्र स्रोत: Shutterstock