पीसीओएस (PCOS) के इलाज का निराला तरीका!

पीसीओएस से महिलाओं में हार्मोन का स्तर, अवधि, और ओव्यूलेशन प्रभावित होता है।

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:35 AM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

आजकल  पॉलीसिस्टक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) से ज्यादातर महिलाएं ग्रस्त होती नजर आ रही हैं।  इस क्षेत्र में हाल ही के एक अनुसंधान के दौरान इस बात का लगाया गया है कि ब्राउन एडिपोस नामक एक टिश्यू से इस रोग का इलाज किया जा सकता है।

चीन के वैज्ञानिकों ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पॉलीसिस्टक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) से पीड़ित महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपचार की खोज की है। पीसीओएस से महिलाओं में हार्मोन का स्तर, अवधि, और ओव्यूलेशन प्रभावित होता है। यह प्रजनन और गर्भावस्था को भी प्रभावित करता है। ब्राउन एडिपोस टिश्यू (बैट) उन दो प्रकार के वसा में शामिल है, जो मानवों और अन्य स्तनधारी जानवरों में पाया जाता है। शोधार्थियों ने जब पीसीओएस पीड़ित चूहों में इस वसा को स्थापित किया तो उन चूहों की मासिक अस्थिरता, अंडोत्सर्ग और गर्भावस्था परिणामों में सुधार पाया गया।

यह शोध चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेस के अंतर्गत इंस्टीट्यट ऑफ जूलॉजी से वांझू जिन और शेनदोंग युनिवर्सिटी से झिजियांग चेन ने संयुक्त रूप से किया है। जिन कहते हैं, 'इस शोध ने पीसीओएस रोगियों के उपचार में नया और महत्वपूर्ण संकेत दिया है। हालांकि बैट ट्रांस्पलांटेशन अपने आप में बहुत जटिल है। यह मानवों में आसानी से विस्थापित नहीं होता। नतीजन बैट सक्रियता बढ़ाने के लिए दवाइयों का इस्तेमाल पीसीओएस के उपचार में वैकल्पिक उपाय होगा।' शोधार्थी अब पीसीओएस पीड़ित महिलाओं में बैट को सक्रिय करने के लिए चिकित्सीय परीक्षणों की योजना बना रहे हैं। यह शोध पत्रिका 'यूएस जर्नल प्रोसीडिंग्स ऑफ दि नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज' में प्रकाशित हुआ है।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source