hamburger icon
A
Read in English

शराब पीना छोड़े नहीं तो जिंदगी के आठ साल हो जायेंगे कम

शराब पीने से जिंदगी के साल हो जाते हैं कम

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST

साधारणतः लोग सोचते हैं कि शराब पीने सारी चिंताओं से मुक्ति मिल जायेगी और तनाव कम हो जायेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शराब पीने से तनाव कम नहीं होता है वरन् जिंदगी के कुछ साल कम हो जाते हैं। शराब के आदी लोग अस्पताल में भर्ती किसी मरीज की तुलना में औसतन लगभग 7.6 साल पहले ही काल के गाल में समा जाते हैं। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययन इस बात को दर्शाता है कि लती व्यक्ति को शराब कैसे मानसिक तथा शारीरिक दोनों स्तरों पर प्रभावित करती है और इस बुरी लत का जल्द से जल्द इलाज जरूरी है।

जर्मनी के युनिवर्सिटी ऑफ बॉन हॉस्पिटल के डाइटर स्कॉफ ने कहा, 'शराब की लत से मानसिक तथा शारीरिक दोनों तरह की समस्याएं सामने आती हैं।' स्कॉफ ने कहा, 'ब्रिटिश जनरल अस्पताल में इलाज करा रहे शराब के लती व्यक्ति, शराब का सेवन न करने वाले मरीजों की तुलना में औसतन 7.6 साल पहले काल के गाल में समा गए।' अध्ययन के लिए स्कॉफ तथा ब्रिटेन के रॉयल डर्बी हॉस्पिटल के प्रोफेसर रिनहार्ड हियून ने मैनचेस्टर के सात जनरल अस्पतालों में मरीजों पर 12.5 साल तक अध्ययन किया। हियून ने कहा, 'शराब के लती व्यक्तियों का प्रारंभिक अवस्था में शारीरिक तथा मानसिक इलाज कर उनकी जीवन प्रत्याशा को बढ़ाया जा सकता है।' पढ़े- सफेद शराब से महिलायें क्यों तनावग्रस्त और एलर्जी का शिकार हो जाती है?

यह अध्ययन पत्रिका 'यूरोपियन साइकेट्री' में प्रकाशित हुआ है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।