hamburger icon
A
Read in English

60 की उम्र में धूम्रपान करना छोड़े और स्ट्रोक के खतरे को करें कम

साठ के उम्र में सिगरेट पीना छोड़े और दिल के दौरा पड़ने के संभावना को करें कम

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST

उम्र का कोई भी पढ़ाव हो सिगरेट को कर सकते हैँ अपने जीवन से दूर। इसलिए अगर आप साठ के उम्र में भी सिगरेट पीना छोड़ते हैं तो दिल का दौरा पड़ने के खतरे को कर सकते हैं कम। जर्मनी के एक शोधकर्ता ने यह खुलासा किया है। किसी व्यक्ति द्वारा धूम्रपान छोड़ने के बाद यह खतरा लगातार कम होता जाता है। औसतन एक पूर्व धूम्रपान कर्ता को जीवन में कभी भी धूम्रपान न करने वालों से मात्र 1.3 फीसदी ज्यादा दिल का दौरा व स्ट्रोक का खतरा होता है। पढ़े- ध्रूमपान से छुटकारा दिलाने में मदद करता है योग

बुजुर्गो में धूम्रपान का हृदय संबंधी रोगों के अब तक के सबसे व्यापक अध्ययन में जर्मन कैंसर रिसर्च सेंटर के एपिडेमियोलॉजिस्ट यूट मॉन्स ने 25 अलग-अलग विश्लेषण किए, जिसमें 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पांच लाख लोगों के आंकड़ों का अध्ययन किया गया। उन्होंने कहा, 'पहले पांच साल के दौरान ही खतरा बेहद व्यापक तौर पर कम हो गया।' यह खतरा किसी व्यक्ति द्वारा जीवनकाल में पी गई कुल सिगरेटों की संख्या पर निर्भर करता है। किसी व्यक्ति द्वारा धूम्रपान छोड़ने पर यह खतरा लगातार घटता जाता है। पढ़े- धूम्रपान न करने से कैंसर का खतरा कम नहीं होता है

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Getty image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।