अब चिकनगुनिया संक्रमण का घंटे भर के अंदर चल सकता है पता

चिकनगुनिया को लेकर अमेरिका द्वारा एक नए उपकरण का हुआ है विकास

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST

मच्छरों से काटने वाले बीमारियों में मलेरिया और  डेंगू के साथ चिकनगुनिया का भी एक नाम आता है।  चिकनगुनिया संक्रमित मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है तथा संक्रमित व्यक्ति को बुखार, दर्द और मांसपेशियों तथा जोड़ों में सूजन की समस्या होती है। इसके अलावा सिर में दर्द और खराश की शिकायत भी हो सकती है।

अमेरिका द्वारा विकसित एक नए उपकरण की मदद से स्वास्थ्यकर्मी अब किसी मरीज में चिकनगुनिया संक्रमण का घंटे भर के अंदर पता लगा सकेंगे। अब तक चिकनगुनिया की जांच का परिणाम आने में कई दिन या सप्ताह भर लग जाता है, लेकिन अब इस नए उपकरण की मदद से तुरंत चिकनगुनिया के संक्रमण का पता लगाया जा सकेगा।

अध्ययनकर्ताओं के अनुसार, 'अगर चिकनगुनिया की महामारी फैलती है तो स्वास्थ्यकर्मियों के लिए यह उपकरण तेजी से रोग का पता लगाने में बेहद मददगार साबित होगा, जिसके लिए किसी विशेष उपकरण, विशेषज्ञ या प्रशिक्षण की जरूरत नहीं है।' अमेरिका के सैन्य चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा चिकनगुनिया पर इस उपकरण का परीक्षण किया है। यह गर्भ का पता लगाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जैसा ही है, जिसे रसायन के लेप के साथ उपयोग किया जाता है।

चिकनगुनिया की जांच के लिए इस समय प्रयोगशाला में काफी भारी भरकम मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है तथा इसके उपयोग के लिए काफी प्रशिक्षण की भी जरूरत होती है। अमेरिका के 'वेक्टर टेस्ट सिस्टम्स इंक' द्वारा विकसित इस उपकरण को कोई भी नौसिखिया कहीं भी ले जाकर इस्तेमाल कर सकता है। इस उपकरण की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए बिजली की जरूरत नहीं होती।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Getty image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source