
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 8:12 PM IST
सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गुड़गांव में डेंगू से आक्रांत मरीजों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है। सिविल अस्पताल के चीफ मेडकल ऑफिसर पुष्पा विशनोई ने कहा है कि शहर में डेंगू मरीजों की संख्या लगभग 196 हैं। सिविल अस्पताल में ही लगभग 13 मरीज हैं। पढ़े-डेंगू के 11 लक्षणों के बारे में जानें
पिछले एक महीने में लगभग 680 डेंगू आशंकित मरीजो के खून की जांच की गई है। प्राइवेट हॉस्पिटलों में 2,000 के लगभग मरीजों का उपचार किया गया है। और तीन लोगों की इस वायरल से मौत हो गई है। पढ़े- डेंगू: कारण, लक्षण और बचने के उपाय
पिछले महीने गुड़गांव के पास फारूखनगर में एक 16 वर्षीय लड़के की मौत प्राइवेट हॉस्पिटल में हुई थी। और दिल्ली में डेंगू से एक महिला और पुरूष की मौत एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुई थी। पढ़े- पपीते के पत्ते के जूस से करें डेंगू का इलाज, जानिये कैसे
स्रोत: IANS
चित्र स्रोत: Shutter Stock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।