Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बेटे की कैंसर से जंग पर किताब लिख रहे हैं इमरान हाशमी

पेंगुइन बुक्स इंडिया तीन भाषाओं में किताब का प्रकाशन करेगा।

बेटे की कैंसर से जंग पर किताब लिख रहे हैं इमरान हाशमी

Written by Agencies |Updated : January 5, 2017 8:32 AM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसके होने पर मरीज़ के साथ उसके परिवार के सदस्यों के इम्तिहान का दौर शुरू हो जाता है। खासकर उस माता-पिता के लिए जिसके बच्चे को ये रोग हुआ हो। बच्चे के हर सांस के साथ माता-पिता का सांस चलती है। इस संघर्ष की कहानी को अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने किताब 'द किस ऑफ लाइफ : हाउ ए सुपरहीरो एंड माय सन डिफीटेड कैंसर' में बयां किया है।  उन्होनें में ट्वीटर पर इस किताब के शीर्षक की घोषणा की है। इस किताब की खास बात ये है कि  तीन भाषा में इस किताब का प्रकाशन होगा।

अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने बेटे अयान के कैंसर के इलाज के दौरान अपने संघर्ष और तकलीफों को एक किताब के माध्यम से बयां किया है। इमरान ने अपनी इस किताब को 'द किस ऑफ लाइफ : हाउ ए सुपरहीरो एंड माय सन डिफीटेड कैंसर' शीर्षक दिया है। इमरान ने ट्विटर पर शीर्षक की घोषणा की और किताब के प्रकाशक को धन्यवाद दिया।

Also Read

More News

इमरान के साथ बिलाल सिद्दिकी ने किताब का सह-लेखन किया है। इमरान ने ट्विटर पर लिखा, 'अपनी किताब का शीर्षक 'द किस ऑफ लाइफ : हाउ अ सुपरहीरो एंड माय सन डीफिटेड कैंसर' घोषित करते हुए खुशी महसूस हो रही है। इस पूरी यात्रा में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद हुसैन जैदी, बिलाल, मिलेश्वर्या, पेंगुइन इंडिया।' पेंगुइन बुक्स इंडिया तीन भाषाओं में किताब का प्रकाशन करेगा।

इमरान ने लिखा, 'किताब अंग्रेजी, हिंदी और मराठी में जारी की जाएगी। शीघ्र ही आपको इनके जारी होने की तारीख की जानकारी दूंगा।'

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


About the Author

... Read More