मिलिंद सोमण ने की एक ख़ास मैराथन 'पिंकाथन' की घोषणा!

'आयरन मैन' खिताब धारी मॉडल-अभिनेता मिलिंद सोमण ने भी स्तन कैंसर को लेकर जागरूक होने के लिए कहा।

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:54 PM IST

'आयरन मैन' खिताब धारी मॉडल-अभिनेता मिलिंद सोमण ने मंगलवार को महिलाओं की मैराथन 'एसबीआई दिल्ली पिंकाथन 2015' की घोषणा की। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसरके प्रति जागरूक करना है। पिंकाथन छह सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगी। यह महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने और स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित की जा रही है।

मिलिंद ने यहां कहा, 'पिंकाथन एक मैराथन से कहीं बढ़कर है। यह बदलाव का बीज है। यह भारतभर में उन सशक्त महिलाओं द्वारा आगे बढ़ाए जाने वाले एक अभियान की शुरुआत है, जो मानती हैं कि एक स्वस्थ परिवार, एक स्वस्थ देश और एक स्वस्थ विश्व की शुरुआत सशक्त महिलाओं से होती है।'

मिलिंद ने फिटनेस का महत्व भी बताया और सलाह दी कि महिलाओं को स्वस्थ होने के फायदों के बारे में जागरूक करने की जरूरत है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Getty image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source