मोटे लोग हो जाएं सावधान, आपको हो सकता है कैंसर!

कैंसर से बचने के लिए कम करें मोटापा!

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 8:18 PM IST

अगर आप मोटापे का शिकार हैं तो सावधान हो जाएं। इससे आपको कैंसर हो सकता है। वैसे तो मोटापे से कई बीमारियों के होने का खतरा बना ही रहता है लेकिन आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए मोटापा कम करना शुरु कर देना चाहिए। जर्नल लांसेट में छपी एक नई रिसर्च के अनुसार केवल ब्रिटेन में हर साल 12,000 से ज्यादा नए कैंसर के मामलों की वजह ज्यादा वजन बताया गया है। पढ़ें-स्तन कैंसर के इन 5 लक्षणों को नजरअंदाज न करें

शोधकर्ताओं के मुताबिक, किसी व्यक्ति के बॉडी मास इंडेक्स में हर पांच अंक की वृद्धि से उनके गर्भाशय कैंसर से ग्रस्त होने की संभावना 62 फीसदी अधिक बढ़ जाती है और गुर्दे के कैंसर से ग्रस्त होने की संभावना 25 फीसदी अधिक बढ़ जाती है। पढ़ें-वज़न घटाने के लिए बेस्ट है बादाम दूध (Almond milk)

एनएचएस परामर्शदाता और वेट लॉस विशेषज्ञ सैली नॉर्टन के मुताबिक अतिरिक्त वसा आपके शरीर के मध्यम हिस्से में यूं ही जमा नहीं रहती, बल्कि यह कई हार्मोनों का उत्पादन करती है जिनमें से एक इस्ट्रोजन है। नॉर्टन ने कहा कि रजोनिवृत्ति के बाद जब अंडाशय हार्मोन स्रावित करना बंद कर देते हैं, तब वसा ही इस्ट्रोजन का मुख्य स्रोत होती है। इसका अर्थ है कि रजोनिवृत्ति के बाद ऐसी महिलाएं जो मोटापे की शिकार हैं, उनमें इस्ट्रोजन के कारण होने वाले ट्यूमर का खतरा बढ़ जाता है।

नॉटर्न के मुताबिक 41 फीसदी गर्भाशय कैंसर का कारण मोटापा हो सकता है। पुरुषों के मामले में मोटापे के कारण कोलोन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। लगभग 10 फीसदी कोलोन कैंसर का संबंध मोटापे से जुड़ा है। इसके अलावा लीवर कैंसर का भी मोटापे से संबंध देखा गया है।

मूल स्रोत - IANS Hindi

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source