... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST
Staring for long hours at the computer screen and stress are the primary triggers of headache today. You cannot quite change the circumstances you are exposed to daily, but can boost your health and ensure that you do not fall prey to headaches. So make some time to practice these yoga poses recommended by yoga and fitness expert Shameen Akthar to prevent a headache.
मूल स्रोत: IANS Hindi
आजकल ऑफिस में काम करने वाले को अक्सर बैठकर ही काम करना पड़ता है। फल ये होता है कि लोगों को आठ से नौ घंटे तक बैठेकर काम करना ही पड़ता है। वैसे तो लंबे समय तक बैठे रहने के कारण बहुत सारी बीमारियों को न चाहते हुए लोग निमंत्रण दे बैठते हैं। हाल के एक रिसर्च से ये पता चला है कि तीन घंटे तक बैठे रहने से मौत का खतरा हद से ज्यादा बढ़ रहा है। इसलिए काम तो करें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप लंबे समय तक बैठे न रहे और उठ उठकर इधर-उधर घुम-फिर लें ताकि मौत के खतरे को कुछ हद तक कम किया जा सके।
दुनिया भर में होने वाली कुल मौतों में से 4 फीसदी लोगों की मौत तीन घंटे से ज्यादा लगातार बैठे रहने से होती है। शोधकर्ताओं ने 54 देशों से लिए गए आकंड़ों के विश्लेषण से यह निष्र्कष निकाला है। शोधकर्ताओं का दावा है कि लगातार रोजाना तीन घंटे से कम बैठने से जीवनकाल में औसतन 0.2 साल की वृद्धि हो सकती है।
यह अध्ययन अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन में प्रकाशित किया गया है। शोध प्रमुख ब्राजील के साओ पाओलो स्कूल ऑफ मेडिसिन विश्वविद्यालय के लियनाडरे रेजेंडे का कहना है, 'यह देखा गया कि बैठने के समय में लगातार 3 घंटों से महज 10 फीसदी की कमी से या फिर 30 मिनट अधिक बैठने से मृत्यु दर पर काफी प्रभाव होता है।'
इस रिसर्च से हो जाये सावधान और तीन घंटे तक बैठे रहने की गलती न करें।
चित्र स्रोत: Shutterstock