... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:29 AM IST
स्रोत - IANS
अक्सर शरीर के किसी हिस्से में दर्द होने पर हम बिना डॉक्टर की सलाह लिये बिना ही कोई दर्दनिवारक दवा यानी पेनकिलर खा लेते हैं। ऐसी पेनकिलर मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाती हैं, और ये ज्यादा महंगी भी नहीं होती। शायद यही वजह है कि हम इन्हें लेने से पहले ज्यादा सोचते भी नहीं है। वैसे भी, जब शरीर में दर्द होता है तो इंसान यही सोचता है कि किसी तरीके से उसे बस राहत मिल जाए। फिर वो यही दर्द निवारक दवाएं खा लेता है। लेकिन अब एक ऐसी ख़बर सामने आई है, जिसे जानने के बाद आप ऐसी दवाएं लेने से पहले सोचेंगे ज़रूर। दरअसरल दर्द से राहत पाने के लिए अगर आप ओपिओइड का सेवन करते हैं, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि एक नए शोध के मुताबिक यह आपको अवसादग्रस्त कर सकता है।
अध्ययन के निष्कर्ष के मुताबिक, दर्द से राहत पाने के लिए लंबे समय तक ओपिओइड के सेवन से अवसाद का खतरा होता है। अमेरिका के सेंट लुईस युनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर जेफरी स्केरर ने कहा, ‘लंबे समय तक ओपिओइड के सेवन से अवसाद पैदा होता है।’स्केरर ने कहा, ‘मरीजों व चिकित्सकों को इस बात से अवगत होना चाहिए कि 30 दिनों से अधिक समय तक ओपिओइड के सेवन से अवसादग्रस्त होने का खतरा होता है।’
अध्ययन में यह बात भी कही गई है कि अगर ओपिओइड के सेवन करने के दौरान मरीज में अवसाद के लक्षण दिखे, तो उसपर गौर करें। यह अध्ययन पत्रिका 'एनल्स ऑफ फैमिली मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है।'
चित्र स्रोत - Shutterstock