... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST
Loneliness: Feeling extreme loneliness can increase an older person’s chances of premature death by 14 percent, shows an alarming research. ‘The impact of loneliness on premature death is nearly as strong as the impact of disadvantaged socioeconomic status – that increases the chances of dying early by 19 percent,’ said John Cacioppo, professor of psychology at the Illinois-based University of Chicago. It is not solitude or physical isolation itself, but rather the subjective sense of isolation that the study shows to be so profoundly disruptive.
मूल स्रोत: IANS Hindi
क्या आपको पता है कि अकेलेपन से कितनी सारी बीमारियों के होने का खतरा बन जाता है? सबसे बड़ी बात ये है कि कोई भी व्यक्ति जब अकेला रहता है तब उसे छोटी-छोटी-सी बीमारी भी बड़ी लगने लगती है। यहाँ तक कि कुछ होने पर वह ये निर्णय नहीं कर पाता कि उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
अकेलेपन से अवसाद, तनाव जैसी मनोवैज्ञानिक बीमारियों के होने की आशंका तो बढ़ ही जाती है साथ ही हाल के एक अनुसंधान से ये पता चला है कि इससे दिल की बीमारी होने का खतरा भी कुछ हद तक बढ़ जाता है। असल में जब लोग लंबे समय तक अकेले रहते हैं तब उन्हें दिल की बीमारी और दिल का दौरापड़ने का खतरा कई फीसदी बढ़ जाता है।
हम में से कई लोग कई बार अकेलापन महसूस करते हैं। लेकिन लंबे समय तक अकेलापन और सामाजिक रूप से अलग-थलग रहने से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं के एक दल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अकेलापन और सामाजिक रूप से अलग-थलग रहने से दिल की बीमारी का खतरा 29 फीसदी और स्ट्रोक का खतरा 32 फीसदी बढ़ जाता है।
योर्क, लिवरपूल और न्यूकैसल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने बताया, 'उच्च आय वाले देशों में स्ट्रोक और दिल की बीमारी को रोकने के लिए अकेलापन और सामाजिक अलगाव पर ध्यान देना चाहिए।' शोधकर्ताओं ने ऑनलाइन जर्नल हर्ट में प्रकाशित पत्र में कहा है, 'लेकिन सबसे चुनौती यह है कि लोगों में सामाजिकता को किस प्रकार बढ़ावा दिया जाए।'
चित्र स्रोत: Shutterstock