कैंसर से जूझ रहे मरीज़ों के लिए लीज़ा रे ने दिये ये ख़ास टिप्स!

कैंसर होना जिंदगी का खत्म होना नहीं है बल्कि एक नई जिंदगी की लड़ाई की शुरूआत है।

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST

आपके जीवन के बुरे दिन आपके खुद के लिए परीक्षा का दिन होता है कि कैसे आप इस बुरे दिन का सामना कर रहे हैं और कैसे इससे बाहर निकल रहे हैं!

ब्लड कैंसर से जिंदगी की जंग जीतने वाली अभिनेत्री लीजा रे का कहना है कि वह इस बीमारी से लड़ते वक्त कभी हताश नहीं हुईं। उम्मीद, सहयोग और हास्य ने इस बीमारी से निजात दिलाने में मदद की। लीजा ने बुधवार को एचडीएफसी लाइफ कैंसर केयर के एक ट्विटर चैट सत्र में कैंसर से संबंधित विभिन्न सवालों का जवाब दिया। पढ़े-कैंसर से बचने के लिए खाएं बैंगनी आलू!

इस दौरान उन्होंने कहा, 'कैंसर आपको भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है, जो आपके विचारों पर असर डालता है। केमो मस्तिष्क भी एक सच्चाई है, लेकिन ध्यान एवं सहयोग मददगार हैं। मैंने बुरा वक्त देखा है, लेकिन कैंसर के दौरान कभी हताश या निराश नहीं हुई। उम्मीद, मदद व हास्य ने मदद की।' पढ़े-कैंसर से लड़ने वाले 13 आहार के बारे में जानें

लीजा ने ट्विटर पर मौजूद अपने प्रशंसकों से कहा, 'आपका बुरा समय आपकी उन्नति का वक्त है।'

यह पूछे जाने पर कि कैंसर के दौरान किन बातों का ख्याल रखा जाए? लीजा ने कहा, 'बहुत से रोग निरोधी उपाय मदद कर सकते हैं। प्रसंस्कृत (प्रोसेस्ड) खाने से बचें, हरी सब्जियां खूब खाएं और रोजाना व्यायाम करें..अपने शरीर पर ध्यान दें। आर्थिक रूप से तैयार रहें।'

मूल स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source