... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:43 AM IST
ये तो सभी को पता है कि नींद पर्याप्त मात्रा में नहीं लेने से सेहत को कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। अच्छे सेहत के लिए ज़रूरी है आप सही समय पर और सही मात्रा में नींद लें। कम नींद से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर बढ़ने के साथ-साथ इम्युनिटी पावर होता है कम। यहां तक आपका डाइजेशन पावर भी बुरी तरह से प्रभावित होता है और इसी कारण आपको बार-बार या हमेशा एसिडिटी की समस्या होने लगती है। कई तरह से अध्ययनों से ये भी साबित हुआ है कि अच्छी तरह से पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेने से बच्चों का मेमोरी पावर यानि याद रखने की शक्ति कम हो जाती है। ये तो तंदुरूस्त लोगों को कम नींद लेने या नींद न आने की बीमारी होने पर इस तरह के हेल्थ प्रॉबल्म्स होने का खतरा होता है।
लेकिन जो लोग बीमार होते हैं या जिन्हें किडनी की बीमारी होती है उन्हें कम नींद या अनिद्रा की बीमारी होने पर किडनी की हालत और भी बिगड़ जाती है। एक शोध में यह बात सामने आई है। अमेरिका में शिकागो के इलिनोइस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं में एक अना रिकाडरे ने कहा, 'कम और अधूरी नींद क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) के खतरे को और बढ़ा देता है।' उन्होंने कहा, 'हमारे इस शोध से पता चलता है कि नींद और गुर्दे की कार्यप्रणाली के बीच संबंध है। यह सीकेडी वाले व्यक्तियों में नींद की आदतों में सुधार के लिए एक नैदानिक परीक्षण की जरूरत को रेखांकित करता है।'
हालांकि ज्यादा साक्ष्य हैं कि सीकेडी से पीड़ित लोगों में नींद से जुड़ी विकृतियां आम बात है। इसके सीकेडी से जुड़े होने के तथ्य अज्ञात हैं। इस शोध में प्रतिभागियों ने औसत 6.5 घंटे प्रति रात नींद ली। इस दौरान 70 व्यक्तियों में गुर्दे की विफलता देखने को मिली और 48 व्यक्तियों की मौत हो गई। शोधकर्ताओं ने पाया कि रात में अतिरिक्त घंटों की वृद्धि से 19 प्रतिशत तक गुर्दे की विफलता का खतरा कम होता है।
इस शोध का प्रकाशन पत्रिका 'अमेरिकन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (एएसएन) किडनी वीक 2016' में किया गया है।
इसलिए भरपूर नींद ले और सेहतमंद रहें।
मूल स्रोत:
चित्र स्रोत: