... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:43 AM IST
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता को रविवार की शाम दिल का दौरा पड़ा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। एआईएडीएमके प्रमुख 68 वर्षीय जयललिता को 22 सितंबर को बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया था।
डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया था कि उन्हें इंफेक्शन है, इसलिए उन्हें अस्पताल में कुछ दिन रहना होगा। इसके बाद उन्हें वेंटीलेटर का सहरा दिया गया था। अपोलो अस्पताल के मुताबिक, जयललिता का उपचार कर रही टीम में हृदय रोग विशेषज्ञ, फेफड़ा विशेषज्ञ, इंफेक्शन डिजीज के विशेषज्ञ, मधुमेह विशेषज्ञ शामिल हैं।
उसके बाद से वह अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है। लेकिन रविवार की शाम हृदयाघात के कारण उनकी शारीरिक स्थिति और गंभीर हो गई है। अस्पताल के बाहर रविवार रात से ही जयललिता के प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। देशभर से लोग और नेता उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अपोलो अस्पताल की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने सोमवार को कहा, 'हमारे चिकित्सक मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं और वे पूरी जी-जान से जुटे हुए हैं।' इन लक्षणों से जानें कि आपको आ सकता है हार्ट अटैक!
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.विद्यासगार राव मुंबई से अपोलो अस्पताल पहुंचे और जयललिता की तबीयत के बारे में पूछताछ की। हालांकि, उन्होंने अस्पताल के दौरे के बाद कोई बयान जारी नहीं किया। इससे पहले उनके अपोलो अस्पताल के दौरे के बाद राजभवन ने एक बयान जारी किया था। अस्पताल ने रविवार रात जारी बयान में कहा, 'तमिलनाडु की मुख्यमंत्री को आज शाम दिल का दौरा पड़ा है। उनका चेन्नई के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है और चिकित्सकों और विशेषज्ञों का एक दल उनके स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए हैं।' जानें कैसे अचानक दिल की धड़कन रूक जाने के क्या होते हैं संकेतऔर इनसे कैसे बच जा सकता है?
अस्पताल की ओर से जारी ट्वीट के मुताबिक, 'लंदन से डॉक्टर रिचर्ड बील से भी सलाह ली गई है और उन्होंने हमारे ह्रदय रोग एवं श्वास रोग विशेषज्ञों के दल से सहमति जताई है।' अस्पताल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'मुख्यमंत्री जयललिता आम जनता की नेता हैं। आईए, उनके जल्द ठीक होने की कामना करें।' राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी जयललिता के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'जयललिता को दिल का दौरा पड़ने की खबर से व्यथित हूं। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' डीएमके प्रमुख एम.करुणानिधि और उनके बेटे एवं पार्टी नेता एम.के.स्टालिन ने भी ट्वीट कर जयललिता के जल्द ठीक होने की कामना की। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी ट्वीट कर जयललिता के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जयललिता के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।
मूल स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: IANS