... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST
क्या आप मैगी खाने के लिए ललचा रहे हैं, लेकिन आजकल आ रही मैगी से जुड़ी खबरों से डरे हुए भी हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई जिनमें ये बात कही जा रही है कि मैगी में बहुत अधिक मात्रा में लेड यानी सीसा मिला हुआ है। खबरों के अनुसार, ये मात्रा इतनी अधिक है कि सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि हमारे एक्सपर्ट की राय इससे अलग है। आइये जानते हैं हमारे एक्सपर्ट मैगी के बारे में क्या कहते हैं। पढ़े- दिल्ली में मैगी नूडल्स के नमूनों में लेड की मात्रा सीमा से अधिक पाई गई
इतनी भी बुरी नहीं है मैगी!
कम मात्रा में मैगी खाने से नुकसान नहीं होता। नवी मुंबई स्थित होप एंड केयर क्लिनिक के डॉक्टर अक्षत चढ्ढा का कहना है, “ऐसी खाने पीने की चीज़ें जिनमें एमएसजी मौजूद होता है, उन्हें थोड़ी सी मात्रा में खा लेने से हमेशा नुकसान नहीं होता। यहां आपके लिए मोनोसोडियम ग्लूमेट यानी एमएसजी को जानना जरूरी है। एमएसजी जिसे अजीनोमोटो के नाम से ज्यादा जाना जाता है, खाने की चीज़ों का फ्लेवर बढ़ाता है। आमतौर पर इसे चाइनीज़ डिशेज में मिलाया जाता है। एमएसजी का प्रभाव तुरंत दिखता है, जो कि काफी लंबा नहीं होता। जिन लोगों को एमएसजी से एलर्जी होती है उन पर ज्यादातर इसका प्रभाव दिखता है। ऐसे लोगों को इसे खाने से सिरदर्द, मतली, चक्कर आना, खुजली, पीठ का सुन्न पड़ना और हाथ-पैरों में सूजन आती समस्या का सामना करना पड़ सकता है।” अगर आपको इससे एलर्जी नहीं है तो आपको इसका 16ग्राम/किलो मात्रा में सेवन कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। पढ़े- मैगी नहीं तो दो मिनट स्नैक क्या होगा?
आप रहेंगे सुरक्षित
डॉक्टर अक्षत का कहना है कि, "अगर आपको लगता है कि आप मैगी खाएंगे तो आपके शरीर को नुकसान पहुंचेगा या फिर मैगी खाने के बाद आपको ऊपर बताए हुए लक्षण दिखते हैं तो ढेर सारा पानी पी लें। आपके शरीर के टॉक्सिन्स निकल जाएंगे। इस बात का ध्यान रखें कि मैगी के साथ ऐसी चीजें न खाएं जिनमें सोडियम की उच्च मात्रा हो, जैसे कि चिप्स, पैक्ड मीट या दूसरे रेडी टू ईट फूड।" पढ़े- बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को मैगी का प्रचार करने पर नोटिस भेजने की बात
तो फिर क्यों मची है हाय-तौबा?
बहुत अधिक मात्रा में एमएसजी का सेवन कर लेने से शरीर में ग्लूटामेट बढ़ सकता है। ग्लूटामेट एक न्यूरोट्रांसमिटर है जिससे अल्जाइमर या लिवर में सूजन जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, अब तक इस बात के समर्थन में कोई मजबूत दावा नहीं हुआ है। इसी वजह से अमेरिका जैसे विकसित देशों ने भी एमएसजी पर बैन नहीं लगाया है। हालांकि ये जरूर है कि पैकेज्ड फूड में जितनी मात्रा में एमएसजी मिलाया जाए, वो लेबल पर लिख दी जाए।
एमएसजी से ज्यादा लेड से है खतरा
अगर ये साबित हो जाता है कि मैगी में लेड यानी सीसा की अधिक मात्रा है तो आपको मैगी खाना छोड़ने का बड़ा कारण मिल जाएगा। डॉक्टर अक्षत कहते हैं, “लेड जहरीला होता है और शरीर को बहुत तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता है।”
क्या आपको मैगी खाना छोड़ देना चाहिए?
अगर आप कभी कभी मैगी खाते हैं तो आप इस बात के लिए सुनिश्चित हो जाइये कि ये स्मोकिंग या अल्कोहल (अगर आप इनका सेवन करते हैं) से कम शरीर नुकसान पहुंचाएगा। डॉक्टर अक्षत कहते हैं, “ये बेहतर रहता है कि आप हेल्दी स्नैक खाएं, जैसे कि फल या सब्जियां। अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें।’
अनुवादक : Shabnam Khan
मूल स्रोत: Eaten Maggi all your life? Don’t worry!
चित्र स्रोत : Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।