... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
लेट पुलडाउन (Lat pulldown)-लेट पुलडाउन पर बैठ जाएं और हाथों से बार पकड़ लें। आपके आर्म्स और टॉर्सो सीधे हों। अब शोल्डर्स ब्लेड को नीचे ले जाएं। बार को चेस्ट तक लायें और और कुछ सेकंड तक थामे रखें। अब पहली स्थिति में वापस जाएं।
मूल स्रोत: IANS Hindi
ये तो जानी हुई बात है कि कोई भी आदत हो वह ज्यादा करने से फायदे के जगह पर नुकसान ही होता है। उसी परिप्रेक्ष्य में एक अनुसंधान के दौरान इस बात का पता चला है कि ज़रूरत के ज्यादा मात्रा में कसरत या एक्सरसाइज़ करने से दिल को पहुँचता है बहुत नुकसान!
जैसा कि अक्सर कई दवाइयों के साथ होता है कि अगर उनकी जरूरत से ज्यादा मात्रा ली जाए तो वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं, ठीक उसी तरह जरूरत से ज्यादा कसरत करना भी हानिकारक हो सकता है। यह जानकारी एक नए अध्ययन से सामने आई है। शोधकर्ताओं ने उन अध्ययनों की समीक्षा की जो कसरत और हृदय संबंधी परेशानियों के संबंध में किए गए हैं और पाया कि इसके पुख्ता सबूत हैं कि खूब सारा कसरत करने से कार्डियो संबंधी और हृदय संबंधी स्थायी परेशानियां पैदा हो जाती हैं।
शोधकर्ता ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के बेकर आईडीआई हार्ट एंड डायबिटिक इंस्टीट्यूट रे आंद्रे ला गेरचे का कहना है, 'ज्यादा कसरत करने से हृदय संबधी परेशानियां होती हैं, इसे मीडिया में कसरत को बढ़ावा देने और उसके फायदे बताने वालों परिचर्चा और आलेखों में छुप गई है।' उन्होंने कहा कि माहौल यहां तक बना दिया गया है कि अगर कोई इस संबंध में बात करने की कोशिश करता है तो उसकी आलोचना होने लगती है। इस अध्ययन में हमने अत्यधिक कसरत से होने वाले खतरों को पहचानने में जानकारी मिली है।
यह शोध कनाडियन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित किया गया है।
चित्र स्रोत: Shutterstock