हार्ट अटैक की आशंका को करता है कम विटामिन सी

विटामिन सी खाना क्यों ज़रूरी होता है, जानें इसके बारे में।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST

आजकल की खराब जीवनशैली का सबसे अधिक प्रभाव हृदय पर पड़ता है। जिसका फल यह हुआ है कि किसी भी उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत का जोखिम बढ़ गया है। लेकिन हाल के शोध पत्रिका  'अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन' में प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक मानव शरीर विटामिन सी बनाने में सक्षम नहीं होता है, इसलिए इसे भोजन के रूप में लिया जाना जरूरी होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। पढ़े-  संतरे के छिलके के 7 ब्यूटी और हेल्थ टिप्स

विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियों का अधिक सेवन करने से हृदयाघात की आशंका और असमय मौत के जोखिम को कम किया जा सकता है। यह बात एक अध्ययन रिपोर्ट में कही गई है। इस अध्ययन में शोधार्थियों ने डेनमार्क के एक लाख लोगों के सब्जी और फल खाने के रुझान और उनके डीएनए की जांच की।

डेनमार्क के हर्लेव एंड जेंटोफ्टे अस्पताल में क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री विभाग के चिकित्सक कैमिला कोबिलेकी ने कहा, 'हमने देखा कि फल और सब्जी का सर्वाधिक सेवन करने वालों में हृदयवाहिनी रोगों का जोखिम 15 फीसदी कम था और समय से पहले मौत का जोखिम 20 फीसदी कम था।' विटामिन सी विभिन्न ऊत्तकों और अंगों को जोड़ने वाले ऊत्तकों के निर्माण में मदद करता है।

यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह भी काम करता है, जो कोशिकाओं और जैव अणुओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है, जिसके कारण हृदयवाहिनी रोगों सहित अन्य अनेक प्रकार के रोग होते हैं। कोपेनहेगेन विश्वविद्यालय के बॉर्ज नोर्डेस्टगार्ड ने कहा, 'रक्त में विटामिन सी की मात्रा बढ़ाने का प्राकृतिक तरीका है अधिक से अधिक फल और सब्जियों का सेवन। आप पूरक आहार से भी विटामिन सी ले सकते हैं, लेकिन भोजन के माध्यम से विटामिन सी लेना बेहतर रहता है।'

लेकिन क्या आपको पता है कि विटामिन के स्रोत कौन-कौन से है, जो आप अपने डायट में शामिल कर अपने जिंदगी को हेल्दी तरीके से जी सकते हैं। चलिये आपको इस बारे में कुछ जानकारी देते हैं-

अमरूद- अमरूद विटामिन सी के स्रोतों में एक है, जो हर दिन के ज़रूरत के 209% को पूरा करता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें सिर्फ 38 कैलोरी होता है।

नींबू- नींबू विटामिन सी की कमी को पूरा करता है, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि एक नींबू आपके पूरे दिन के ज़रूरत के आधे अंश को पूर्ण करने की क्षमता रखता है। रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पियें और स्वस्थ रहिये।

संतरा- संतरा दिन के ज़रूरत के 116%  को पूरा करता है। इसके लिए फल खायें या जूस पियें, कुछ भी चलेगा।

शिमला मिर्च- शिमला मिर्च रोज के ज़रूरत कें 99% को पूरा करता है, वह भी बड़े ही टेस्टी तरीके से। इसको आप सलाद या किसी भी व्यंजन में डाल सकते हैं। पीले, लाल और हरे शिमला मिर्च में यह सबसे ज़्यादा होता है।

ब्रोक्ली- आजकल ब्रोक्ली खाने का बहुत चलन हुआ है। एक कटोरी ब्रोक्ली 135% ज़रूरत को पूरा करता है जिसमें सिर्फ 31  कैलोरी होता है। आप इसको सलाद में या सब्जी बनाकर खा सकते हैं।

पपीता- पपीता के क्या कहने, यह तो विटामिन सी से भरपूर होता है। यह 147% ज़रूरत को पूरा करता है, लेकिन गर्भवती महिलायें कच्चा पपीता बिल्कुल न खायें।

स्ट्रॉबेरी- हर दिन जितने विटामिन सी की ज़रूरत होती है उसके 144%  को पूरा करने की क्षमता रखता है। वैसे तो ये पूरे साल नहीं मिलता है लेकिन आप इसको प्रीज़र्व करके रख सकते हैं।

यह सारे विटामिन सी परिपूर्ण फल और सब्जियाँ आपको दिलको हेल्दी बनाने के साथ-साथ आपके सौन्दर्य को भी पूरी तरह निखारेंगे।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Getty image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source