... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:32 AM IST
Diabetes affects your heart. It leads to build up of plaque in your arteries and can even cause a heart attack.
मूल स्रोत: IANS Hindi
शायद आपने कई बार यही पढ़ा है कि जो रात को 6-7 घंटे की पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं उनको अपने इस आदत का बहुत बड़ा कुप्रभाव सेहत पर पड़ता है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल के साथ अगर नियमित रूप से एक्सरसाइज़ नहीं करते हैं तो पता है आप अपने हेल्थ के साथ कितना बड़ा खेलवाड़ कर रहे हैं। इन्हीं सब कारणों से आजकल हार्ट एटैक की इतनी घटना हो रही है। हाल ही के एक अनुसंधान ने इस बारे में प्रकाश डाला है।
पर्याप्त निद्रा और एक सप्ताह में पर्याप्त व्यायाम से आघात का जोखिम (स्ट्रोक) काफी कम हो जाता है। एक नए शोध से यह बात सामने आई है। न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया है कि सात से आठ घंटे की औसत नींद और सप्ताह में तीन से छह बार 30 से 60 मिनट का व्यायाम वयस्कों में आघात के जोखिम कम कर सकता है। लेकिन अधिक या कम नींद से आघात के मरीजों मे जोखिम बढ़ सकता है।
निष्कर्ष बताते हैं कि औसत नींद (7-8 घंटे ) लेने वालों को आघात का खतरा 25 प्रतिशत कम होता है। लंबी नींद ( 8-9 घंटों से अधिक) लेने वालों को 146 प्रतिशत आघात का खतरा अधिक होता है। वहीं कम नींद (सात घंटे से कम) लेने वालों को 22 प्रतिशत अधिक आघात का खतरा होता है।
शोधकर्ताओं ने साल 2004-2013 के बीच हुए सर्वेक्षण में प्रतिभागियों के स्वास्थ्य, जीवन शैली, जनसांख्यिकीय और अन्य कारकों का कम्प्यूटरीकृत विश्लेषण का इस्तेमाल किया था। शोधकर्ताओं ने इस दौरान औसत और कम नींद की अवधि, चहलकदमी, तैराकी, साइकिल चलाना, बागवानी आदि से आघात पर पड़ने वाले प्रभावों की भी जांच की।
यह शोध अमेरिका में आयोजित 'अमेरिकन स्ट्रोक एसोसिएशन इंटरनेशनल स्ट्रोक कांफ्रेंस 2016' में प्रस्तुत किया गया था।
चित्र स्रोत: Shutterstock