नियमित व्यायाम करने वालों को पहले दिल के दौरे से मौत का खतरा होता है कम!

नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करने से कैसे दिल के दौरा का खतरा होता है कम!

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:31 AM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

हमेशा डॉक्टर कहते हैं कि खुद को फिट और फाइन रखना है तो संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करने पर ध्यान दें। साथ ही अपने जीवनशैली को निष्क्रिय होने से बचाय और हमेशा सक्रिय यानि एक्टिव रहें। अक्सर लोग सोचते हैं कि जिनको दिल की बीमारी होती है उनको एक्सरसाइज़ नहीं करनी चाहिए लेकिन ये धारणा गलत है डॉक्टर की सलाह लेकर उनके कहे अनुसार हल्के एक्सरसाइज़ करनी चाहिए ताकि शरीर में रक्त का संचालन सही तरह से हो पाता है और बॉडी फंक्शन भी बेहतर तरीके से हो पाता है। इसी संदर्भ में हाल ही के एक अनुसंधान से ये पता चला है कि  नियमित व्यायाम करने और सक्रिय रहने वाले लोगों में पहला हृदयाघात (दिल का दौरा) झेलने की क्षमता होती है। इनकी तुलना में सुस्त जीवनशैली वाले लोगों की मौत पहले हृदयाघात में ही हो जाने की आशंका रहती है। एक नए शोध में यह बात उजागर हुई है। अमेरिका के डेट्राइट स्थित 'हेनरी फोर्ड हेल्थ सिस्टम' से इस अध्ययन के शोधार्थी क्लिंटन ब्रॉनर ने बताया, 'उच्च स्वास्थ्य और सक्रिय रहने वाले लोग पहले हृदयाघात को आसानी से झेल सकते हैं।'

शोधार्थियों ने बताया कि अध्ययन के दौरान चिकित्सकों के पास आने वाले लोगों को जोखिम कारकों से बचने के लिए व्यायाम करने की सलाह दी गई थी। निष्कर्षो के आधार पर सामने आया कि जो रोगी अधिक सक्रिय रहते थे, उन्हें जब पहला हृदयाघात हुआ तो उस पूरे साल उन्हें हृदयाघात से होने वाली मौत का खतरा कम रहा।

यह शोध ऑनलाइन पत्रिका 'मायो क्लीनिक प्रोसीडिंग्स' में प्रकाशित हुआ है।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source