... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:28 AM IST
तनाव आजकल किसे नहीं होता, किसी को घर की परेशानी है, तो किसी को ऑफिस की, तो किसी को बच्चों की। लेकिन खुद को तनाव में न रखकर आप इससे आसानी से बाहर निकल सकते हैं। जानना चाहते हैं, कैसे?
अपने दोस्तों, परिचितों और यहां तक कि अनजान लोगों की भी मदद करना रोजमर्रा के तनाव के कारण हमारी भावनाओं और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को कम कर सकता है। लेकिन इसके साथ ये भी ज़रूरी है कि तनाव होने पर इन चीजों को न करें।
जर्नल क्लिनीकल साइकोलोजिकल साइंस में प्रकाशित एक शोध में यह दावा किया गया है।अमेरिका के येल यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ता एमिली एंसेल के मुताबिक, 'हमारा शोध दर्शाता है कि जब हम दूसरों की मदद करते हैं तो हम उसके जरिए खुद अपनी भी मदद कर सकते हैं।'
एंसेल ने कहा, 'तनाव के कारण हमारे मूड और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है, लेकिन हमारे शोध से साबित होता है कि हम अगर दूसरों की भलाई के लिए छोटे-छोटे काम भी करते हैं तो तनाव का हम पर उतना बुरा असर नहीं पड़ता।'
14 दिनों के इस अध्ययन में 18-44 वर्ष की उम्र के 77 वयस्कों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को अध्ययन के दौरान कामकाज, घर, वित्त, स्वास्थ्य जैसे मामलों के कारण दिनभर में हुए तनाव की जानकारी देने को कहा गया।
परिणाम में पाया गया कि दूसरों की मदद करना प्रतिभागियों के दैनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
मूल स्रोत -IANS Hindi
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।