Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कैंसर में भी उपयोगी, दिल की बीमारी की दवाएं!

कैंसर संबंधी नए अनुसंधान का खुलासा!

कैंसर में भी उपयोगी, दिल की बीमारी की दवाएं!
औषधांचा त्रास कमी होतो - तुम्ही औषधांसोबतच अधिक प्रमाणात कोरफडीचा गर घेतल्यास त्यातील काही घटक औषधांचा परिणाम कमी करण्यास कारणीभूत ठरतात. त्यामुळे कोणत्याही स्वरूपात कोरफडीचा गर घेणे हे शरीराला घातक ठरू शकते.

Written by Agencies |Updated : January 5, 2017 8:32 AM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

आजकल  दिल की बीमारीजितनी आम हो गई है उतना ही कैंसर हो गया है। इसलिए इस क्षेत्र में हमेशा कुछ न कुछ रिसर्च चलता रहता है। हर रोज़ एक नए अनुसंधान का रिपोर्ट आता है। हाल के एक अनुसंधान से ये बात सामने आई है कि दिल की बीमारियों में जिन दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है वह कैंसर के इलाज में भी काम आता है।

दिल की बीमारियों में इस्तेमाल की जानेवाली दवाएं कैंसर के इलाज में उपयोगी पाई गई हैं। एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। कनाडा के युनिवर्सिटी ऑफ मॉन्ट्रियल में प्रोफेसर व अध्ययन के पहले लेखक नोअल रायनाल ने कहा, 'हमने दर्जनों ऐसी दवाओं की खोज की है, जो ट्यूमर को बढ़ावा देनेवाले जींस के प्रभाव में एक एपीजेनेटिक प्रक्रिया के माध्यम से कमी लाते हैं। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया।'

Also Read

More News

उन्होंने कहा, 'एपीजेनेटिक प्रक्रिया जीन के प्रभाव का नियंत्रण करती है। कैंसर कोशिकाओं में यह प्रक्रिया पूरी तरह अनियंत्रित हो जाती है। जिस प्रक्रिया की हमने खोज की है, वह कोशिका के अंदर कैल्सियम स्तर को निशाना बनाकर जीन के प्रभाव को नियंत्रित करती है।' जिन दवाओं की पहचान हुई है, उन्हें यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) से मान्यता मिल चुकी है।

रायनाल ने कहा, 'मानवों में चूंकि इन दवाओं की सुरक्षा और क्षमता पहले से ही ज्ञात है, इसलिए चिकित्सा मान्यता की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है, ताकि मरीजों को यह जल्द से जल्द मुहैया हो।' यह निष्कर्ष पत्रिका 'कैंसर रिसर्च' में प्रकाशित हुआ है।

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


About the Author

... Read More