'लगान' मूवी के गुरन बाबा, अभिनेता राजेश विवेक का निधन

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 8:30 AM IST

स्रोत - IANS Hindi

66 वर्षीय राजेश विवेक का हैदराबाद में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। कहते है दिल का दौरा किसी को कहकर नहीं आता। आजकल के व्यस्त लाइफस्टाइल का  भुगतान शरीर को देना पड़ता है। अभिनेता हो या आम इंसान सब अपने काम के कारण इतने तनाव में रहते हैं और अपने खान-पान, नींद के सही समय का ख्याल ही नहीं रखते हैं। फल ये होता है पेट, दिल और दिमाग तीनों को तरह-तरह की बीमारियों का कष्ट सहना पड़ जाता है। इसलिए आजकल ज्यादातर लोगों को दिल की बीमारी होने का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसी अनहेल्दी जीनवशैली का प्रभाव 'लगान' में गुरन बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता राजेश विवेक पर भी पड़ा होगा।

आमिर अभिनीत फिल्म 'लगान' में गुरन बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता राजेश विवेक का निधन हो गया। अभिनेता के एक करीबी मित्र ने जानकारी देते हुए कहा कि राजेश का हैदराबाद में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। लगभग दो दशकों तक फिल्म जगत का हिस्सा रहे राजेश के मित्र विष्णु शर्मा ने आईएएनएस को बताया, 'मैं राजेश को पिछले 40 साल से जानता था। यह काफी दुखद है।'

शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'स्वदेश' में डाकिए का किरदार निभाने वाले राजेश हैदराबाद में एक दक्षिण भारतीय फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा। विष्णु ने कहा, 'उनका गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे निधन हो गया।' राजेश का अंतिम संस्कार शुक्रवार को मुंबई में किया जाएगा।

इसलिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनायें और बीमारी को दूर भगायें।

चित्र स्रोत - Getty images


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source