... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST
अल्जाइमर से पीड़ित लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। एक नए शोध में पाया गया है कि ग्रीन टी में पाया जाने वाला एक यौगिक पदार्थ और स्वैच्छिक व्यायाम अल्जाइमर की वृद्धि रोक सकते हैं, यहां तक कि इसके प्रभाव को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, चूहों पर प्रभावी पाया गया ग्रीन टी में मौजूद एपिगेलोकैटचिन-3 गैलेट (ईजीसीजी) इंसानों में भी अल्जाइमर के उपचार और बचाव में सहायक हो सकता है। पढ़े-धीमी आंच में खाना पकायें और अल्जाइमर से दूर रहें
युनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी में कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में मनोविज्ञान के प्रोफेसर टोड सैचमैन ने बताया, 'अल्जाइमर में रोगी का एमिलॉयड-बेटा पेप्टाइड (ए-बेटा) एक साथ जमा हो सकते हैं और दिमाग में एमिलायड प्लेक्स बना सकते हैं।' अल्जाइमर के लक्षणों में स्मृति खोना, भ्रम और अपने आसपास के वातारण के प्रति सजगता की कमी जैसे लक्षण शामिल हैं।पढ़े- एलुमिनियम के बर्तन में खाना बनाना क्यों स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है?
टोड ने बताया, 'हमने रोग की शुरुआत में बचाव या स्थगन के तरीकों के बारे में जानने की कोशिश की। हमें उम्मीद है कि इन उपायों से वृद्धावस्था में स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो सकता है और गुणवत्तापूर्ण जीवन जीया जा सकता है।' शोधकर्ताओं ने अल्जाइमर पीड़ित चुहे को ईजीसीजी दिया और उसे व्यायाम करने दिया। इस परिणाम में चूहे की संज्ञानात्मक क्रियाओं और अवधारण में उल्लेखनीय सुधार दिखाई दिए। एमयू में जैवरसायन विज्ञान के प्रोफेसर ग्रेस सन ने बताया, 'मौखिक प्रशासन के साथ-साथ स्वैच्छिक व्यायाम से अल्जाइमर के कुछ व्यावहारिक अभिव्यक्तियों और संज्ञानात्मक दोषों में सुधार हुआ।' पढ़े- टहलने से मानसिक स्वास्थ्य में होता है सुधार
ये परिणाम 'जर्नल ऑफ अल्जाइमर्स डीजीज' में प्रकाशित हुए हैं।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।