... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:35 AM IST
Green tea: Green tea has antioxidants that can slow down the ageing process and promote collagen production. To make an exfoliating green tea scrub, split open a tea bag and add 1 cup of water and two tablespoons granulated sugar to it. Mix these well and apply it all over your face. Massage the scrub with fingers for 2-3 minutes and wash with cold water.
मूल स्रोत: IANS Hindi
आजकल तो ग्रीट टी पीने का चलन चला है। और इस चाय की सबसे अच्छी बात ये है कि इसको संतुलित मात्रा में पीने से वज़न को कंट्रोलमें किया जा सकता है। यहाँ तक कि ग्रीट टी स्किन और बाल को हेल्दी बनाने के साथ-साथ मुँहासों के समस्या से भी दिलाती है राहत।लेकिन हाल ही के अनुसंधान से इस बात का पता चला है कि ग्रीन टी पीने से हृदय संबंधी बीमारियों को कम किया जा सकता है। लेकिन ग्रीन टी पीने से पहले एक बात का ध्यान रखें कि इसको डॉक्टर से सलाह लेकर संतुलित मात्रा में पियें और गर्भवती महिलायें दिन में दो कप से ज्यादा न लें।
ग्रीन टी पीने वाले लोगों में हृदय रोग होने और समय से पहले मृत्यु होने का खतरा काफी कम होता है। एक तथ्य एक नए शोध में सामने आया है। इस शोध में जापान के वैज्ञानिकों ने 40-69 उम्र के 90 हजार लोगों पर चार सालों तक अध्ययन किया। वैज्ञानिकों ने पाया कि जो महिलाएं दिन में केवल एक कप ग्रीन टी पीती हैं उनमें असमय मृत्यु का जोखिम 10 प्रतिशत कम होता है, लेकिन अगर यह मात्रा छह कप होती है तो यह जोखिम 17 प्रतिशत तक कम होता है।
शोध पत्रिका अनाल्स ऑफ एपिडिमियोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, ठीक यही लक्षण पुरुषों में भी प्राप्त हुए।
एक संभावित स्पष्टीकरण के अनुसार, ग्रीन टी में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिन्हें पॉलीफिनाल्स कहा जाता है। इसके साथ ही इसमें एपिगलोकेटेशिन गलेट (ईजीसीजी) भी पाया जाता है, जो रक्तचाप और शरीर में वसा नियंत्रण में मदद करता है।
चित्र स्रोत: Shutterstock