टोन्सिल्स के ऑपरेशन से दूर होंगी बार-बार होने वाली गले की समस्याएं

एक शोध में निकले निष्कर्षों का कहना है कि गले में बार-बार होने वाली समस्याएं ऐसे होंगी कम।

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:30 AM IST

मूल स्रोत - IANS

गले में दर्द एक ऐसी समस्या है जिसे आमतौर पर लोग अनदेखा कर देते हैं। ज़्यादा से ज़्यादा वो इतना ही करते हैं कि इसका अस्थायी उपचार करवा लेते हैं। लेकिन अगर आपको इस तरह की समस्या अक्सर होती रहती है, और फिर भी आप केवल इसका अस्थायी उपचार ही करवाते हैं तो मुमकिन है आपको आराम भी कम समय के लिए मिले। और कुछ समय बाद ये समस्या फिर से हो जाए। लेकिन अब ये बात सामने आई है कि वयस्कों के गले में लगातार रहने वाला दर्द, खुजली, और जकड़न जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए टॉन्सिल का ऑपरेशन एक कारगर उपाय है।

इस शोध के मुख्य लेखक गोट्ज सेंसका और उनके साथियों ने टॉन्सिल का ऑपरेशन करवाने वाले लोगों पर लंबे समय तक अध्ययन किया। इस दौरान ऑपरेशन के पहले और बाद की स्थितियों का जायजा लिया गया।  ऑपरेशन से गुजरने के दौरान बहुत कम लोगों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ा। कुछ दिनों तक आराम करने के बाद उनके स्वास्थ्य की गुणवत्ता भी बेहतर हुई।

अध्ययन के दौरान प्रतिभागियों का कहना था कि ऑपरेशन के बाद उन्हें दर्द का बहुत कम अनुभव हुआ।  शोधार्थियों ने देखा कि ऑपरेशन से पहले उन्हें साल में 10 से अधिक बार दर्द से गुजरना पड़ता था जबकि ऑपरेशन के बाद उन्हें इस दर्द का केवल 2 बार ही सामना करना पड़ा। इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण बात यह रही कि इन लोगों का सामाजिक जीवन और शारीरिक स्वास्थ्य पहले की तुलना में अधिक बेहतर हुआ।

निष्कर्षो के आधार पर लेखक कहते हैं कि वर्तमान में जो लोग गले की समस्याओं से अधिक परेशान हैं उन्हें टॉन्सिल के ऑपरेशन का लाभ पहुंचा सकता है।

 चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source