... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 8:12 PM IST
If you are in the habit of sleeping with wet hair, stop now. Your hair is weakest when you sleep so make sure you dry your hair properly before you hit the sack. Also, be sure to comb your wet tresses with a wide tooth comb to avoid any breakage.
सोने की खराब आदतों की वजह से दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इनके मुकाबले में वे लोग स्वस्थ रहते हैं जो हर रात सात घंटे की गहरी नींद लेते हैं। एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। सियोल के सुंगक्युनकुआन विश्वविद्यालय के स्कूल आफ मेडिसिन के चान वोन किम इस अध्ययन में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आधी-अधूरी नींद एक आम समस्या है और खराब सेहत की एक वजह भी। इसकी वजह से दिल का दौरा पड़ने जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं।' पढ़े- केले रखते हैं हृदय को स्वस्थ
इस अध्ययन में 47000 युवा और अधेड़ लोगों को नींद से जुड़ी प्रश्नावली दी गई थी। इसके बाद उनकी कोरोनरी धमनियों को पहुंचे किसी नुकसान और धमनियों के कड़ेपन का परीक्षण किया गया। अध्ययन में शामिल कई लोगों की कोरोनरी धमनियों में कैल्शियम पाया गया। इसे कोरोनरी हृदय रोगों की शुरुआती निशानी मानी जाती है। पढ़े- दिल को सेहतमंद रखने के 9 टिप्स
अध्ययन करने वालों ने पाया कि सात घंटे की नींद लेने वालों के मुकाबले पांच घंटे की नींद लेने वालों की कोरोनरी धमनियों में 50 फीसदी अधिक कैल्शियम पाया गया। अध्ययन में पाया गया कि खराब नींद की शिकायत करने वालों में अच्छी नींद लेने वालों के मुकाबले 20 फीसदी अधिक कोरोनरी कैल्शियम पाया गया। अध्ययन में शामिल कांगबुक सैमसन अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर यूसू चांग ने कहा, 'सात घंटे की नींद लेने वालों या अच्छी नींद लेने वालों की तुलना में खराब नींद लेने वालों की धमनियां अधिक सख्त पाई गईं। कुल मिलाकर हमने पाया कि अच्छी नींद लेने वाले या सात घंटे सोने वालों में नाड़ी संबंधी रोगों के होने की संभावना सबसे कम होती है।' यह अध्ययन अमेरिकी हार्ट एसोसिएशन के जरनल आर्टिरिओसेलेरोसिस, थ्राम्बोसिस एंड वस्कुलर बॉयोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। पढ़े- दिल को स्वस्थ रखना है तो खाएं दालचीनी
स्रोत: IANS
चित्र स्रोत: Shutter Stock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।